ऐसे बना ब्रांड एसआरके, कमाई में है पूरे विश्व में दूसरा नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालाना कमाई 40 मिलियन डॉलर के पार
शाहरूख की सालाना कमाई पिछले साल 40 मिलियन डॉलर के पार चली गई थी। वहीं नेटवर्थ 750 मिलियन डॉलर के पार चली गई थी। शाहरूख की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से है।
विदेशी फिल्म स्टार भी पीछे
शाहरूख खान की जो कमाई है वो हॉलीवुड के कई स्टार्स से भी आगे है। नेटवर्थ के मामले में भी शाहरूख काफी आगे हैं। हालीवुड के कॉमेडियन जेरी सेनफील्ड प्रथम स्थान पर हैं। वहीं टॉम क्रूज की नेटवर्थ 480 मिलियन डॉलर है। जॉनी डेप्प 450 मिलियन डॉलर और टॉम हैंक्स शुमार हैं।
तीन स्पोर्ट्स टीम के हैं मालिक
2008 में शाहरूख ने आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। एक साल बाद ही यह टीम आईपीएल में सबसे अमीर टीम बन गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम की नेटवर्थ 42 मिलियन डॉलर के पार चली गई थी। हाल ही में शाहरूख ने दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर लीग की एक टीम केप टाउन में हिस्सेदारी खरीदी है। क्रिकेट टीमों के अलावा शाहरूख ने मेक्सिकन कंपनी किडजेनिया में भी काफी बड़ी हिस्सेदारी को हाल ही में खरीदा था। किडजेनिया बच्चों के लिए थीम पार्क का निर्माण करती है।
फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो
शाहरूख खान का अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस और वीएफएक्स स्टूडियो भी है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के नाम से 2002 में शुरू हुए इस प्रोडक्शन हाउस के नाम कई सारी हिट फिल्में दर्ज हैं। पिछले साल इस कंपनी का सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये के पार चला गया था। इस प्रोडक्शन हाउस और वीएफएक्स स्टूडियो ने 2011 में रा.वन का निर्माण भी किया था, जो उस साल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।
इन कंपनियों के हैं ब्रांड अंबेसडर
शाहरूख इसके अलावा पेप्सी, टैगहायर, लक्स जैसे कई कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने विदेश में भी कई संपत्तियों में निवेश किया है। शाहरूख खान का सपना अपना निजी जेट प्लेन खरीदने का है, जिसके जरिए वो पूरी दुनिया में घूम सकें। वहीं वो भारत में एक विश्वस्तरीय फिल्म निर्माण स्टूडियो भी बनाना चाहते हैं, जहां पर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल सकें।
जल्द बनेंगे अंतरराष्ट्रीय सुपरहीरो
शाहरूख खान जल्द ही हॉलीवुड के स्टूडियो मार्वेल की एक फिल्म में सुपरहीरो का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, अनिल कपूर के बाद जल्द ही शाहरूख का भी हॉलीवुड में इसके जरिए पदार्पण हो जाएगा।