फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   telecom sector vodafone idea share price fall but Bharti Airtel jumps

टेलीकॉम क्षेत्र: धड़ाम हुआ वोडाफोन आइडिया का शेयर, लेकिन एयरटेल में आया उछाल, जानिए अभी कितना है भाव

Thu, 05 Aug 2021 02:47 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 05 Aug 2021 02:47 PM IST
सार

वोडाफोन इंडिया का शेयर पिछले तीन दिनों में 38 फीसदी गिर चुका है। लेकिन भारतीय एयरटेल का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर (623.00) के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
telecom sector vodafone idea share price fall but Bharti Airtel jumps
vodafone idea airtel - फोटो : amar ujala

विस्तार

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने कर्ज में फंसी वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी निदेशक व गैर कार्यकारी चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया। वोडाफोन इंडिया पर करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। पिछले तीन दिनों से टेलीकॉम कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तीन दिनों में यह शेयर 38 फीसदी गिर चुका है और मई 2020 के बाद के अपने न्यूनतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल के शेयर में जोरदार उछाल आया है और यह 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर (623.00) के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन


आज दोपहर 2.35 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर वोडाफोन इंडिया का शेयर 4.31 फीसदी की गिरावट के साथ 5.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 6.03 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 16580.32 करोड़ रुपये है। इस दौरान भारतीय एयरटेल का शेयर 4.85 फीसदी की तेजी के साथ 602.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 574.20 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 330647.50 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


हिमांशु कपानिया होंगे गैर कार्यकारी चेयरमैन
मालूम हो कि वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने कुमार मंगलम बिड़ला का आग्रह मंजूर करते हुए इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने टेलीकॉम क्षेत्र के पुराने खिलाड़ी हिमांशु कपानिया को गैर कार्यकारी चेयरमैन चुना है। इसी महीने बिड़ला ने कहा था कि कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के अस्तित्व को बचाने के लिए वे अपनी प्रमोटर हिस्सेदारी छोड़ने को तैयार हैं। कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में बिड़ला ने कहा था कि वे किसी भी सरकारी या घरेलू वित्तीय कंपनी को अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे में वोडाफोन आइडिया को वजूद
बिड़ला ने अपने पत्र में कहा कि अगर सरकार किसी अन्य कंपनी को इसे चलाने में सक्षम समझती है, तो वे उस कंपनी को भी अपनी हिस्सेदारी देने के लिए तैयार हैं। विदेशी निवेशकों में भरोसा जगाने के लिए सरकार को कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि अगर सरकार ने जल्द ही जरूरी कदम नहीं उठाए, तो वोडाफोन आइडिया को वजूद खतरे में पड़ सकता है।


'टेलीकॉम क्षेत्र में भारत को तीन निजी कंपनियों की जरूरत'
भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल वित्तल ने बुधवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश में टेलीकॉम क्षेत्र में तीन निजी कंपनियों की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र को राहत पहुंचाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश में तीन निजी कंपनियों के फलने-फूलने की पूरी संभावना है और इसमें सरकारी कंपनियां भी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed