{"_id":"574f5fbe4f1c1b6a79109211","slug":"telecom-operators-had-failed-in-trai-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल ड्रॉपः ट्राई के टेस्ट में फेल हुईं टेलीकॉम कंपनियां","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कॉल ड्रॉपः ट्राई के टेस्ट में फेल हुईं टेलीकॉम कंपनियां
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकॉम व वोडाफोन को छोड़ अन्य सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स कॉल ड्रॉप के बेंचमार्क को हासिल करने में असफल रहे हैं। हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दिल्ली में मोबाइल की गुणवत्ता सेवा जानने के लिए परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
ट्राई के मुताबिक सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स का प्रदर्शन कॉल ड्राप दर के तय मानक से नीचे चल रहा है और पिछले परीक्षण के मुकाबले उनकी गुणवत्ता में और गिरावट आई है।
विज्ञापन
ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर किए जाने वाले परीक्षण के परिणाम को घोषित करने के लिए वेबसाइट लांच किया है। यह परीक्षण 3-6 मई के बीच में किया गया था। परीक्षण में ट्राई ने पाया कि एयरसेल अन्य टेलीकॉम आपरेटर्स के मुकाबले उच्च स्तर पर रेडियो लिंक टाइम आउट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
ट्राई के मुताबिक ट्राई दूरसंचार विभाग को ट्राई कानून में संशोधन के लिए लिखेगा ताकि ट्राई को टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर जुर्माना लगाने का अधिकार मिल सके। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि ट्राई को कॉल ड्रॉप के मामले में टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर जुर्माना करने का अधिकार नहीं है।
ट्राई ने कॉल संबंधी शिकायत के लिए ऐप लांच किया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में मदद मिलेगी और 0 निवारण में भी तेजी आएगी।