{"_id":"430fee84283e42b924453a65c4987720","slug":"telecom-company-earn-1-000-crore-rupee-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में कमाए 1,000 करोड़","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एक साल में कमाए 1,000 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियोकॉन टेलीकॉम ने वित्त वर्ष 2013-14 में 1,049 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। कंपनी को अपने चार सर्किलों में कारोबार को अच्छी मजबूती मिली है, जिसके चलते कंपनी के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बेहतर राजस्व हासिल करने से उत्साहित कंपनी ने वित्त वर्ष 2014-15 में 2,500 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
वीडियोकॉन टेलीकॉम के निदेशक एवं सीईओ अरविंद बाली ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 में 1,049 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करना हमारे लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
वापसी के पहले साल में हमें बेहतर शुरुआत मिली है अब हमने चालू वित्तवर्ष के लिए 2,500 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि वीडियोकॉन को 2008 में सभी सर्किलों के लिए लाइसेंस हासिल हुए थे। टूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2012 को जिन 122 लाइसेंसों को निरस्त किया था, उनमें वीडियाकॉन के 21 लाइसेंस भी शामिल थे।
विज्ञापन
इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2012 में हुई नीलामी में 2,221.44 करोड़ रुपये में छह सर्किलों में लाइसेंस हासिल किया। कंपनी के पास छह सर्किलों में लाइसेंस है लेकिन अभी वह केवल पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ और गुजरात सर्किल में सेवाएं उपलब्ध करा रही है।