फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tata sky increase prices of all base pack from 2 may

टीवी देखना हुआ और महंगा, Tata Sky ने बढ़ा दिया बेस पैक का दाम

Wed, 09 May 2018 03:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Tata sky increase prices of all base pack from 2 may
tata sky
अगर आप डीटीएच उपभोक्ता है और महीने रिचार्ज कराते हैं तो इस महीने से ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार हो जाइये। देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी में शुमार टाटा स्काई ने अपने सभी बेस पैक के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने नए दाम 2 मई से लागू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


कंपनी अपने सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस करके इसकी सूचना दे रही है। टाटा स्काई के इस कदम के बाद अन्य डीटीएच कंपनियां भी अपने दाम आगे चलकर बढ़ा सकती हैं। बेस पैक के अलावा कंपनी ने अपने रीजनल पैक के दामों में भी मामूली इजाफा कर दिया है। 
विज्ञापन


यह हो गया नया प्राइस
कंपनी ने अपना बंपर पैक 440 रुपये प्रति महीना कर दिया है। स्पोर्ट्स धमाका पैक 420 रुपये, धमाल इंग्लिश पैक 420 रुपये, धमाल मिक्स 320 रुपये, धमाल किड्स पैक 260 रुपये, साउथ स्पोर्ट्स बोनांजा पैक 310 रुपये और साउथ स्पेशल का नया प्राइस 240 रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पुराना प्राइस
1 मई को अल्ट्रा पैक 560 रुपये था, जिसकी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बंपर पैक 415 रुपये, स्पोर्ट्स धमाका 399 रुपये, धमाल इंग्लिश 399 रुपये, धमाल मिक्स 299 रुपये, साउथ स्पोर्ट्स बोनांजा पैक 290 रुपये और साउथ स्पेशल पैक 229 रुपये प्रति महीना चार्ज लगता था। 


एचडी के लिए चार्ज में नहीं किया बदलाव
कंपनी ने अपने एचडी एक्सेस फीस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 175 रुपये प्रति महीना ही लगेगा। हालांकि कंपनी ने तेलूगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम के पैक में 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 70 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed