{"_id":"5af2c54c4f1c1b042e8b7d44","slug":"tata-sky-increase-prices-of-all-base-pack-from-2-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी देखना हुआ और महंगा, Tata Sky ने बढ़ा दिया बेस पैक का दाम","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
टीवी देखना हुआ और महंगा, Tata Sky ने बढ़ा दिया बेस पैक का दाम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
tata sky
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप डीटीएच उपभोक्ता है और महीने रिचार्ज कराते हैं तो इस महीने से ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार हो जाइये। देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी में शुमार टाटा स्काई ने अपने सभी बेस पैक के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने नए दाम 2 मई से लागू कर दिए हैं।
कंपनी अपने सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस करके इसकी सूचना दे रही है। टाटा स्काई के इस कदम के बाद अन्य डीटीएच कंपनियां भी अपने दाम आगे चलकर बढ़ा सकती हैं। बेस पैक के अलावा कंपनी ने अपने रीजनल पैक के दामों में भी मामूली इजाफा कर दिया है।
यह हो गया नया प्राइस
कंपनी ने अपना बंपर पैक 440 रुपये प्रति महीना कर दिया है। स्पोर्ट्स धमाका पैक 420 रुपये, धमाल इंग्लिश पैक 420 रुपये, धमाल मिक्स 320 रुपये, धमाल किड्स पैक 260 रुपये, साउथ स्पोर्ट्स बोनांजा पैक 310 रुपये और साउथ स्पेशल का नया प्राइस 240 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
यह था पुराना प्राइस
1 मई को अल्ट्रा पैक 560 रुपये था, जिसकी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बंपर पैक 415 रुपये, स्पोर्ट्स धमाका 399 रुपये, धमाल इंग्लिश 399 रुपये, धमाल मिक्स 299 रुपये, साउथ स्पोर्ट्स बोनांजा पैक 290 रुपये और साउथ स्पेशल पैक 229 रुपये प्रति महीना चार्ज लगता था।
एचडी के लिए चार्ज में नहीं किया बदलाव
कंपनी ने अपने एचडी एक्सेस फीस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 175 रुपये प्रति महीना ही लगेगा। हालांकि कंपनी ने तेलूगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम के पैक में 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 70 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।