फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tata Group may appear to be moving closer to a decision to bid for Air India

फिर से निजी हाथों में चली जाएगी एयर इंडिया, बोली लगा सकता है टाटा समूह

Tue, 04 Feb 2020 01:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Feb 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Tata Group may appear to be moving closer to a decision to bid for Air India
एयर इंडिया - फोटो : ANI

संकट से जूझ रही विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं। टाटा समूह इसमें अपनी दावेदारी को लेकर अपनी योजना को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर टाटा समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है। और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन


टाटा समूह की योजना में एयर एशिया इंडिया का मर्जर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। बता दें कि एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की हिस्सेदारी 51 फीसदी है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की 100 फीसदी सब्सिडियरी है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशिया के कारोबारी टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है। टोनी फर्नांडिस की एयर एशिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरधारक समझौते के अनुसार, अगर टोनी समझौते के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो टाटा समूह किसी अन्य बजट एयरलाइंस में 10 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकता।

जेआरडी टाटा ने की थी शुरुआत

टाटा समूह, जिसने 88 साल पहले एयर इंडिया की नींव रखी थी। जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया की 1932 में शुरुआत की थी। पिछले साल जब सरकार ने एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां मंगवाई थीं, तब भी टाटा समूह द्वारा इसको खरीदने की बात उठी थी। हालांकि तब समूह इसको खरीदने से पीछे हट गया था।



एयरलाइंस की स्थापना के बाद कराची से बंबई तक हवाई जहाज को उड़ाया गया था। 1946 में टाटा एयरलाइंस पब्लिक हो गई और इसका नाम बदलकर के एयर इंडिया कर दिया गया। 1953 में एयरलाइंस को सरकार ने खरीद लिया था। हालांकि जेआरडी टाटा 1978 तक इस एयरलाइंस से जुड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed