फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tata becomes most valuable brand in 2019

टाटा 19.5 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान ब्रांड: रिपोर्ट

Mon, 28 Jan 2019 06:44 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 28 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
tata becomes most valuable brand in 2019
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखर

टाटा का ब्रांड मूल्य 2019 में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही टाटा शीर्ष 100 वैश्विक ब्रांडों में आ गया है। लंदन के सलाहकार ब्रांड फाइनेंस द्वारा तैयार सूची में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत टाटा 86वें स्थान पर है। पिछले साल यानी 2018 की सूची में टाटा मूल्यवान ब्रांडों की सूची में 104वें स्थान पर था। शीर्ष 100 ब्रांडों में एकमात्र घरेलू ब्रांड टाटा ही है। 

विज्ञापन


टाटा समूह की ओर से जारी बयान में ब्रांड फाइनेंस के मुख्य कार्यकारी डेविड हेग के हवाले से कहा गया है कि 2019 में टाटा के ब्रांड मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। यह एकमात्र भारतीय ब्रांड है जो शीर्ष 100 वैश्विक ब्रांडों की सूची में है। 
विज्ञापन


टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि इस मान्यता से हमें वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार को सामाजिक रूप से जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा और सा ही हम नवोन्मेषण और उद्यमिता के जरिये विशिष्टता का प्रयास करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed