फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Swiggy signed agreement with Reliance BP Mobility to build electric vehicle ecosystem

बड़ी खबर: रिलायंस बीपी मोबिलिटी ने स्विगी के साथ की साझेदारी, अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगी फूड डिलीवरी

Thu, 05 Aug 2021 04:06 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 05 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

स्विगी ने फुड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को तैनात करने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Swiggy signed agreement with Reliance BP Mobility to build electric vehicle ecosystem
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्विगी ने रिलायंस और ब्रिटेन की कंपनी बीपी के ज्वाइंट वेंचर रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (RMBL) के साथ पूरे भारत में अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


ट्रायल बेसिस के आधार पर इस साझेदारी से बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की तैनाती भी शामिल है। इसे जियो बीपी नेटवर्क का बैटरी स्वैप स्टेशन और स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स के नेटवर्क का समर्थन मिलेगा। मौजूदा समय में रिलायंस बीपी के देश में 1,400 पेट्रोल पंप हैं। आगामी पांच वर्षों में इसे 5,500 करने की योजना है। 
विज्ञापन


मजबूत व टिकाऊ बुनियादी ढांचा स्थापित कर रही है RMBL- रिलायंस बीपी के सीईओ
इस संदर्भ में रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरीश सी मेहता ने कहा कि, 'RMBL एक मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा स्थापित कर रही है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग हब और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शामिल हैं। स्विगी के साथ हमारी साझेदारी देश में वितरण और परिवहन कंपनियों के बीच व्यवधान लाने और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को बढ़ाने की क्षमता रखता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वातावरण के लिए होगा सुरक्षित- स्विगी के सीईओ
वहीं इस समझौते पर स्विगी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Sriharsha Majeta ने कहा कि, 'स्विगी कई लाखों ऑर्डर की डिलीवरी करती है। कंपनी के पार्टनर्स रोजाना औसतन 80 से 100 किलोमीटर ट्रैवल करते हैं। इसलिए उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं, वातावरण के लिए भी यह काफी सुरक्षित होगा। इसका हमारे डिलीवरी पार्टनर और हमारे वातावरण पर अच्छा असर होगा। ये सब अच्छी कमाई भी कर सकेंगे।


हरे निशान पर बंद हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर 29.75 अंकों (1.41 फीसदी) की तेजी के साथ 2133.30 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 2103.55 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,52,393.40 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed