फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SpiceJet said on wednesday that it will launch 20 new flights on domestic routes

यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, अगले महीने से स्पाइसजेट शुरू कर रही है 20 नई उड़ानें

Wed, 19 Feb 2020 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Feb 2020 12:33 PM IST
सार

  • स्पइसजेट घरेलू मार्गों पर 20 नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। 
  • इनकी शुरुआत अगले महीने के अंत तक होगी।
  • इनका परिचालन बोइंग 737-800 और बॉम्बॉर्डियर क्यू 400 विमानों से किया जाएगा। 

विज्ञापन
SpiceJet said on wednesday that it will launch 20 new flights on domestic routes

विस्तार

विमानन कंपनी स्पइसजेट अगले महीने के अंत से घरेलू मार्गों पर 20 नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इन 20 उड़ानों में से कुछ क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' के तहत भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में कंपनी ने कहा है कि उड़ानों की शुरुआत 29 मार्च 2020 से हो जाएगी और इससे प्रमुख शहरों और छोटे शहरों के बीच का संपर्क बेहतर होगा। इनमें निम्नलिखित रूट शामिल हैं-

विज्ञापन
  • पटना - अमृतसर
  • पटना - वाराणसी
  • पटना - गुवाहाटी
  • हैदराबाद - मंगलूरू
  • बंगलूरू - जबलपुर
  • मुंबई - औरंगाबाद

 

हर दिन होगा परिचालित होंगी उड़ानें 

इन उड़ानों का परिचालन हर दिन होगा। इनका परिचालन बोइंग 737-800 और बॉम्बॉर्डियर क्यू 400 विमानों से किया जाएगा। इस पर कंपनी की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा है कि, 'हम 20 नई घरेलू उड़ानों की घोषणा कर उत्साहित हैं। नए शहरों और नई उड़ानों को अपने नेटवर्क में शामिल कर हमारा ध्यान बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों का संपर्क बेहतर करने और उन इलाकों को जोड़ने पर मजबूती से बना हुआ है, जहां अभी संपर्क सुविधा की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट ने शिल्पा भाटिया को किया सीओओ नियुक्त

इसी माह स्पाइसजेट ने शिल्पा भाटिया को अपना नया मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया था। एयरलाइन ने कहा था कि भाटिया राजस्व प्रबंधन, बिक्री अैर नेटवर्क योजना का कामकाज देखेंगी।

जनवरी में भी की थी घोषणा

इससे पहले जनवरी में स्पाइसजेट ने कहा था कि वह आठ नए रूटों पर उड़ान शुरू करेगी, जिसमें अगले महीने शुरू होने वाली अहमदाबाद-जेद्दा की फ्लाइट भी शामिल है। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि, नई उड़ानों से देश के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों का संपर्क मजबूत होगा। नई उड़ानों के लिए 189 सीटों वाले बोइंग 737, 90 सीटों वाले जेट बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बता दें कि स्पाइसजेट पहली घरेलू विमानन कंपनी है, जिसने अहमदाबाद से सऊदी अरब के जेद्दा को सीधे जोड़ने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed