{"_id":"5b97a6a5867a557fff72fc69","slug":"sony-network-18-channels-blackout-on-tata-sky-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से नहीं दिखेंगे टाटा स्काई पर 100 से अधिक चैनल्स, लिस्ट में यह हैं शामिल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अगले महीने से नहीं दिखेंगे टाटा स्काई पर 100 से अधिक चैनल्स, लिस्ट में यह हैं शामिल
Tue, 11 Sep 2018 05:38 PM IST
Riya Kumari
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Kumari
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
tata sky
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जियो गीगाफाइबर के जरिए डीटीएच सेक्टर में उतरने से अब इस सेक्टर में भी जंग शुरू हो गई है। जंग की शुरुआत देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने शुरू की है, जो 23 सितंबर से अपने नेटवर्क पर 100 से अधिक चैनलों का प्रसारण बंद करने जा रही है। टाटा स्काई ने इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन देकर आम जनता को इसके बारे में सूचित भी कर दिया है। इससे दर्शकों को कई प्रसिद्ध चैनल देखने को नहीं मिल पाएंगे।
नेटवर्क18 के 67 से अधिक चैनलों पर लगेगी रोक
रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली कंपनी नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट के 67 से अधिक चैनल्स हैं, जिन का प्रसारण टाटा स्काई पर बंद हो जाएगा। इन चैनलों में कलर्स, एमटीवी, एचबीओ, न्यूज 18, सीएनबीसी, सिनेप्लेक्स सहित सभी प्रमुख चैनल शामिल हैं।
इसके अलावा यह चैनल भी हैं शामिल
9 सितंबर को टाटा स्काई ने विज्ञापन के जरिए उन सभी चैनलों की लिस्ट जारी कर दी है, जो कि उसके प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से ब्लैकआउट हो जाएंगे। टाटा स्काई ने नोटिस में कहा है कि रिलायंस से उसके अनुबंध की शर्ते तय नहीं हो पा रही हैं, जिसके कारण उसे मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोनी पिक्चर्स ने भी दिया नोटिस
एक और घटनाक्रम में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) ने भी टाटा स्काई को नोटिस जारी करके अपनी तरफ से अनुबंध को दुबारा से नहीं करने पर उसके प्लेटफॉर्म पर प्रसारण बंद करने का नोटिस दिया है। एसपीएन ने कहा है कि इस नोटिस के जारी होने के 15 दिनों के बाद कंपनी सोनी टीवी और टीवी टुडे नेटवर्क के चैनल (आज तक, तेज और इंडिया टुडे) का प्रसारण बंद कर देगा। गौरतलब है कि एसपीएन के करीब 37 से ज्यादा चैनल हैं, जिनका वो डिस्ट्रीब्यूशन करता है