फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Silver Lake will invest 7500 crore rupees into Reliance Retail Ventures Limited

7500 करोड़ रुपये में सिल्वर लेक रिलायंस रिटेल में खरीदेगी 1.75 फीसदी हिस्सेदारी

Wed, 09 Sep 2020 12:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Silver Lake will invest 7500 crore rupees into Reliance Retail Ventures Limited
मुकेश अंबानी: silver lake share in reliance - फोटो : ट्विटर

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश जुटाने के बाद अब मुकेश अंबानी अपनी रिटेल कंपनी के लिए फंड जुटाने में लगे हैं। अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी रिलायंस में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

विज्ञापन


रिलायंस की दो कंपनियों में निवेश कर रही सिल्वर लेक
रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है। इससे पहले सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 10,200 करोड़ रुपये के निवेश किया था। यानी कंपनी रिलायंस समूह की दो कंपनियों में निवेश कर रही है। रिलायंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स का कुल वैल्यूएशन नौ लाख करोड़ रुपये पार कर गया है।
विज्ञापन


रिटेल सेक्टर में बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरा है रिलायंस 
सिल्वर लेक का रिलायंस रिटेल में निवेश करना इस बात का साफ सकेंत है कि रिलायंस रिटेल भारतीय रिटेल सेक्टर में बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरा है। रिलायंस रिटेल के 12 हजार से अधिक स्टोर्स में करीब 64 करोड़ का फुटफॉल प्रतिवर्ष हैं। मुकेश अंबानी ने इस नेटवर्क से तीन करोड़ किराना स्टोर्स और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने हाल ही में जियो मार्ट को भी लॉन्च किया है, जो ग्रोसरी सेक्टर का ऑनलाइन स्टोर है। जियो मार्ट पर हर दिन करीब चार लाख ऑर्डर बुक हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। पिछले सप्ताह ही रिलायंस ने फ्यूचर समूह के खुदरा एवं लॉजिस्टिक्स कारोबार को 24,713 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।

रिलायंस के शेयर में तेजी
सुबह 10.11 बजे रिलायंस का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। 0.40 फीसदी (8.35 अंक) की तेजी के साथ यह 2115.45 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 2085 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 2107.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

मुकेश अंबानी ने जताई खुशी
इस संदर्भ में मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'हमें खुशी है कि लाखों छोटे व्यापारियों के साथ साझेदारी करने के हमारे परिवर्तनकारी विचार से सिल्वर लेक अपने निवेश के माध्यम से जुड़ा है। भारतीय रिटेल सेक्टर में भारतीय उपभोक्ताओं को मूल्य आधारित सर्विस मिले यही हमारा प्रयास है। हमारा मानना है कि प्रौद्योगिकी रिटेल क्षेत्र में जरूरी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी और रिटेल इको सिस्टम से जुड़े सभी घटक एक बेहतर विकास प्लेटफॉर्म का निर्माण कर सकेंगे। भारतीय रिटेल सेक्टर में हमारे विजन को आगे बढ़ाने में सिल्वर लेक महत्वपूर्ण भागीदार होगा।'

वहीं सिल्वर लेक के सह-सीईओ और प्रबंध साझेदार, श्री एगॉन डरबन ने कहा कि, 'मुकेश अंबानी और रिलायंस की टीम ने अपने प्रयासों से रिटेल और टेकनोलॉजी सेक्टर में लीडरशिप हासिल की है। इतने कम समय में जियोमार्ट की सफलता, विशेषकर तब जबकि भारत बाकी दुनिया के साथ कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, वास्तव में अभूतपूर्व है।'


दुनियाभर की टेक कंपनियों में निवेश करती है सिल्वर लेक
सिल्वर लेक अमेरिका की एक निजी इक्विटी फर्म है। यह कंपनी दुनियाभर की टेक कंपनियों में निवेश करती है। जियो से पहले सिल्वर लेक ने एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वैरिली एंड वायमो यूनिट्स, डेल टेक्नोलॉजी और ट्विटर समेत कई वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश कर रखा है। सिल्वर लेक के पास करीब 40 अरब डॉलर के कम्बाइंड एसेट अंडर मैनेजमेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed