फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   shutdown of 2,66,822 company in india

क्या बंद हो गई 2,65,822 कंपनियां!

Wed, 29 Jan 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
shutdown of  2,66,822 company in india

उद्योगों की रफ्तार थमने का असर कंपनियों पर दिखने लगा है। देश में कंपनियों के बंद होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


अक्टूबर तक देश में बंद कंपनियों की संख्या 2,65,822 तक पहुंच गई है। इसका मतलब यह है कि कुल पंजीकृत कंपनियों में से करीब 16 फीसदी कंपनियां बंद हो गई हैं।

देश में सबसे ज्यादा बंद होने वाली कंपनियों की तादाद औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से है।

कॉरपोरेट अफे यर्स मामलों के मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2013 तक देश में कुल 13 लाख 52 हजार 369 कंपनियां पंजीकृत हैं। जिसमें से 2,65,822 कंपनियां बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब एक लाख 43 हजार 741 कंपनियां ऐसी हैं जो कि अभी सक्रिय नहीं (डॉरमेंट) हैं । यानी करीब 13.5 लाख पंजीकृत कंपनियों में से केवल 9,12,930 कंपनियां ऐसी हैं, जो कि सक्रिय रुप से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में बंद होने वाली कंपनियों की संख्या में महाराष्ट्र सबसे आगे हैं, यहां कि कुल पंजीकृत दो लाख 76 हजार 334 कंपनियों में से 55 हजार 874 कंपनियां बंद हुई हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में एक लाख 77 हजार 874 कंपनियों में से 41 हजार 233 कंपनियां बंद हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 41 हजार 35 कंपनियां बंद हुई हैं।

इसी तरह तमिलनाडु में 26 हजार 253 कंपनियां, कनार्टक में 14 हजार 123 कंपनियां, गुजरात में 13 हजार 306 और उत्तर प्रदेश में 10 हजार 845 कंपनियां प्रमुख रुप से बंद हुई हैं।


देश में सक्रिय कंपनियों में से 88 फीसदी कंपनियां ऐसी हैं, जो जिनकी अधिकृत पूंजी एक करोड़ रुपये से कम हैं। वहीं 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की अधिकृत पूंजी वाली कंपनियों की हिस्सेदारी केवल 2.1 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed