फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   showcause notice to patanjali

मुसीबत में रामदेव, आटा नूडल्स पर कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 21 Nov 2015 03:15 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
showcause notice to patanjali

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पतंजलि आयुर्वेद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस बिना FSSAI की मंजूरी के बाबा रामदेव द्वारा आटा नूडल्स लॉन्च करने को लेकर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक कारण बताओ नोटिस इंस्टैंट नूडल्स बनाने वाली हरिद्वार की आकाश योग हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन को भी भेजा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि बिना FSSAI की मंजूरी के नूडल्स कैसे बनाए गए।
विज्ञापन


यह नोटिस गुरुवार को FSSAI के चयरमैन और सीईओ आशीष बहुगुणा ने जारी किया। पतंजलि आर्युवेद और आकाश योग को इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने नकारा

showcause notice to patanjali

FSSAI के अनुसार कंपनी के पास सिर्फ पास्ता (मैक्रोनी, स्पाघेटी, नर्मिसिली) का लाइसेंस है, जिसके तहत नूडल्स बनाया या बेचा नहीं जा सकता है। पास्ता एक बिना पकी हुआ आइटम है जो नॉन-स्टैंडर्डाइज्ड मसाले के साथ बिकता है।

सूत्रों के मुताबिक FSSAI ने ये नोटिस बिना किसी देरी के इसलिए भेजा है, ताकि किसी तरह की कमी को लेकर FSSAI पर देरी कर ने का आरोप न लगे। खासकर उस समय में, जब नेस्ले की मैगी विवादों से जूझ रही है।

बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिरजावाला ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले ही साफ कर दिया है कि पतंजलि का आटा नूडल्स बनाने में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है। हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर वे कोई नोटिस भेजते हैं तो उसका जवाब दिया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed