फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sbi recorded quarterly loss for third time, npa comes down

एसबीआई को हुआ लगातार तीसरी बार घाटा, 4876 करोड़ का हुआ नुकसान, एनपीए में कमी

Fri, 10 Aug 2018 03:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
sbi recorded quarterly loss for third time, npa comes down

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक को वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में बड़ा घाटा सहना पड़ा। अप्रैल-जून के लिए बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल घाटा 4875.85 करोड़ के पार चला गया। यह लगातार तीसरी बार है, जब बैंक की कमाई लगातार घट रही है। 

विज्ञापन


2018 में हुआ था मुनाफा

वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एसबीआई को 2,005.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 23.8 फीसदी बढ़कर 21,798 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 17,606 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन


एनपीए में दिखी कमी

हालांकि जून तिमही के दौरान बैंक के फंसे हुए कर्ज यानि एनपीए में कमी देखने को मिली है। बैंक के अनुसार, जून तिमाही में उसका ग्रॉस एनपीए 2,12839.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, इससे पहले मार्च तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 223427.46 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में दिखी उठापठक

शेयर बाजार में एसबीआई के तिमाही नतीजे आने के बाद काफी उठापठक देखने को मिली। कंपनी का शेयर जहां पहले 325 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते हुए देखा गया, वहीं बाद में यह 310 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed