{"_id":"5e33f43e8ebc3e4b23733a73","slug":"sbi-q3-profit-jumps-41-to-rs-5-583-4-crore-asset-quality-improves","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी तिमाही में एसबीआई के मुनाफे में 41.2 फीसदी की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तीसरी तिमाही में एसबीआई के मुनाफे में 41.2 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
Fri, 31 Jan 2020 03:03 PM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 41.2 फीसदी से बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा है जबकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,955 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में एसबाआई की ब्याज आय 22.4 फीसदी से बढ़कर 27,779 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले वर्ष इस तिमाही में बैंक की ब्याज आय 22,691 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 7.19 फीसदी से घटकर 6.94 फीसदी पर रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 2.79 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
अगर इसको रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 1.61 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 59,939 करोड़ रुपये से घटकर 58,249 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 13,139 करोड़ रुपये से घटकर 7,253 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 6,006 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 7.4 फीसदी पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजन कवरेज रेशियो 81.2 फीसदी के मुकाबले 81.73 फीसदी पर रही है।