फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sandesra brothers sterling biotech case is bigger than pnb case

पीएनबी से भी बड़ा घोटाला, संदेसरा बंधुओं ने 14,500 करोड़ की धोखाधड़ी की

Sat, 29 Jun 2019 03:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 29 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
sandesra brothers sterling biotech case is bigger than pnb case
स्टर्लिंग बायोटेक

गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के निदेशक संदेसरा बंधुओं ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से ज्यादा की चपत लगाई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के हवाले से यह बात अपनी एक रिपोर्ट मेंकही है। 

विज्ञापन

14500 करोड़ रुपये का फ्रॉड

ईडी के सूत्रों ने कहा कि संदेसरा बंधुओं ने बैंकों को करीब 14,500 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया, जबकि नीरव मोदी-मेहुल चोकसी ने 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। 

विज्ञापन

अक्तूबर 2017 में किया था केस दर्ज

नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा के खिलाफ सीबीआई ने सबसे पहले अक्तूबर 2017 में 5,383 करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज किया था।  इसके आधार पर ईडी ने भी मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त की नौ हजार करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टर्लिंग बायोटेक के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में 9000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया है। इनमें से कुछ संपत्तियां विदेश में भी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, स्टर्लिंग बायोटेक ने आंध्रा बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से 5000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो बाद में एनपीए में बदल गया।


कथित ऋण चूक की कुल कीमत 8100 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी ने कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर स्टर्लिंग बायोटेक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था। कंपनी के प्रमोर्ट्स संदेसरा बंधु इस घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता थे, जो फिलहाल फरार हैं। 

हितेश पटेल को किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टर्लिंग बॉयोटेक घोटाले के मुख्य आरोपी व भगोड़े कारोबारी हितेश पटेल को अल्बेनिया से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 11 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पटेल को अल्बेनिया के नेशनल क्राइम ब्यूरो ने 20 मार्च को गिरफ्तार किया था। 

यह लोग हैं आरोपी

राजभूषण के अलावा स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के निदेशकों चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, नितिन जयंतीलाल संदेसरा, विलास जोशी और चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हैती को भी आरोपी बनाया गया। इसके साथ ही आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और कई अज्ञात लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed