{"_id":"57c04c7f4f1c1bd539d4eea2","slug":"sahara-ready-to-pay-300-crores-but-as-bank-guarantee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहाराश्री ने शर्तों के साथ की 300 करोड़ भुगतान की पेशकश","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सहाराश्री ने शर्तों के साथ की 300 करोड़ भुगतान की पेशकश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
सुब्रत रॉय सहारा
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सेबी को 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इस राशि को बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाए।जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अदालत में सुब्रत राय के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी ओर से कहा, ‘मैं 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हूं लेकिन इस राशि को बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
इससे पहले 3 अगस्त को अदालत ने राय की पैरोल को 16 सितंबर तक के लिए इस शर्त पर बढ़ाया था कि उन्हें सेबी के पास 300 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन