फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Sahara gets time till June for US hotel auction

सहारा ने अमेरिका का होटल नीलाम होने से बचाया

Sat, 26 Mar 2016 10:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 10:18 PM IST
सार

  • सहारा समूह को पैसे देने वाले रेउबेन बंधु अब जून में करेंगे नीलामी
  • जेल में बंद सहारा प्रमुख को छुड़ाने के लिए रुपये जुटाने की कवायद 

विज्ञापन
Sahara gets time till June for US hotel auction
सुब्रत राय

विस्तार

दो साल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के दो बहुमूल्य होटलों की नीलामी टलने से सहारा समूह को बड़ी राहत मिली है। होटलों के बदले सहारा समूह को ब्याज पर कर्ज देने वाले रेउबेन बंधुओं ने नीलामी को जून तक के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डेविड और सिमन रेउबेन ने सहारा समूह को 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर (5.5 हजार करोड़ से ज्यादा )का कर्ज दिया है। यह कर्ज बैंक ऑफ चाइना का कर्ज भरने के लिए दिया गया था। दरअसल सहारा समूह ने अपने विदेश स्थित होटलों को गिरवी रखकर बैंक ऑफ चाइना से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


मुश्किल वक्त पर कर्ज देने वाले दोनों भाई अब अपने पैसों की वसूली के लिए होटलों की नीलामी चाहते हैं। पहले तय हुआ था कि नीलामी अप्रैल में होगी, लेकिन अब पता चला है कि बंधुओं ने कंपनी को दो महीने की और मोहलत दे दी है। संपर्क करने पर सहारा के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉक की बेशकीमती इमारतों में शामिल है सहारा के होटल

Sahara gets time till June for US hotel auction
सहारा

सहारा समूह की न्यूयॉक स्थिति दो बेशकीमती इमारतों में होटल प्लाजा और ड्रीम डाउनटाउन होटल शामिल है। सहारा समूह अपने इन दो होटलों के अलावा लंदन स्थित ग्रोसवेनर होटल पर लिए गए कर्ज का पुनर्भुगतान करके ज्यादा से ज्यादा पैसे जुटाने का प्रयास कर रहा है ताकि समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय को जेल से निकाला जा सके।

2010 से 2012 के दौरान सहारा ने ये तीनों होटल 1.55 अरब डॉलर में खरीदे थे जिसका बाजार मूल्य अभी 2.2 अरब डॉलर से अधिक है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को निवेशकों का 24 हजार करोड़ रुपये लौटाने का निर्देश दिया है। हालांकि सहारा समूह का कहना है कि उसने 95 फीसदी निवेशकों के पैसे सीधे लौटा दिए हैं, जबकि सेबी अब तक निवेशकों को केवल 50 करोड़ रुपये ही लौटा सकी है।  

सहारा के इसी होटल में हुआ था ‘प्लाजा समझौता’  

Sahara gets time till June for US hotel auction
सहारा का होटल

सहारा का होटल प्लाजा न्यूयॉर्क के शानदार होटलों में से एक है। शहर के सेंट्रल पार्क के सामने स्थित करीब 109 साला पुराना यह होटल अब तक कई मालिकों को देख चुका है। फिलहाल इस होटल की 75 फीसदी हिस्सेदारी सहारा समूह के पास है।

बाकी की 25 फीसदी हिस्सेदारी सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल की है। कभी यह होटल रीयल एस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप का हुआ करता था। यह वही ट्रंप हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दूसरी पत्नी मारला मैपलेस से इसी होटल में शादी की थी। इस होटल में 282 कमरे हैं और इसके अलावा कई रेस्तरां, कांडो और दुकानें हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर का अवमूल्यन करने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका के बीच 1985 में हुआ समझौता इसी होटल में हुआ था जिसे ‘प्लाजा समझौता’ के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed