फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   rotomac group vikram kothari house attached by bank of india in kanpur

रोटोमैक पैन बनाने वाले इस अरबपति के घर पर बैंक का कब्जा, 900 करोड़ का था लोन डिफॉल्टर

Fri, 07 Dec 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
rotomac group vikram kothari house attached by bank of india in kanpur
यूपी के कानपुर में स्थित पैन बनाने वाली विश्व की मश्हूर कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के घर को बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कब्जे में ले लिया है। कोठारी पर करीब 900 करोड़ रुपये का लोन था, जो कि कई वर्ष पहले एनपीए घोषित हो गया था। बैंक ऑफ इंडिया ने कोठारी के तिलक नगर स्थित आवास (मकान संख्या 7/23) को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सलमान से लेकर रवीना तक थे ब्रांड अंबेसडर

कोठारी पर शहर की विभिन्न बैंकों का 3600 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। वहीं चेक बाउंस का केस भी दर्ज है। एक समय रोटोमैक का विज्ञापन मश्हूर फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री रवीना टंडन करते थे।
विज्ञापन


बैंक का 1395 करोड़ का कर्ज

बैंक ऑफ इंडिया का भी करीब 1395 करोड़ रुपये का कर्ज है।  विक्रम कोठारी की चार कंपनियों के नाम से शहर की बिरहाना रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में चार अलग-अलग खाते हैं। ये सभी खाते वर्ष 2015 में एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऋण रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 830 करोड़ रुपये, कोठारी फूड एंड फ्रेगरेंस के नाम से 155 करोड़ रुपये, रोटोमैक एक्सपोर्ट के नाम से 245 करोड़ रुपये और क्राउन एल्वा के नाम से 165 करोड़ रुपये का था।

बैंक लगातार विक्रम कोठारी और फर्म के डायरेक्टरों से पत्राचार कर रहा है, लेकिन कर्ज की रकम नहीं चुकाई जा रही थी। इसके अलावा इलाहाबाद बैंक का 352 करोड़ रुपये का कर्ज है। बैंक की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि वर्तमान में 848 करोड़ रुपये ऋण के अलावा 30 सितंबर 2015 से ब्याज एवं अन्य खर्च भी बकाया हैं। 

पत्नी के नाम फ्लैट हुआ नीलाम

rotomac group vikram kothari house attached by bank of india in kanpur
vikram kothari

विक्रम कोठारी की पत्नी साधना कोठारी के नाम कानपुर के गुटैया स्थित इंद्रधनुष अपार्टमेंट की नौंवी मंजिल में बना एक फ्लैट (नंबर-902) मंगलवार को करीब 80 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है।इसी तरह विक्रम कोठारी के पुत्र राहुल कोठारी के नाम बैकुंठपुर गांव में कई हेक्टेयर में फैला फार्म हाउस, खाली जमीन आदि थी। ये सब करीब 13.50 करोड़ रुपये में नीलाम हो गई। फार्म हाउस को शहर की रिद्धि श्री फर्म ने खरीदा है।

150 करोड़ का लोन 7 साल में 1400 करोड़ के पार

विक्रम कोठारी की रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक लोन एकाउंट कानपुर के माल रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में भी है। वर्ष 2010 में यह लोन एकाउंट महज 150 करोड़ का था। चार साल बाद यह 1400 करोड़ तक पहुंच गया। समय पर लोन की किस्तें अदा न हो पाने पर जून 2016 में यह एकाउंट एनपीए घोषित कर दिया गया था।

बैंकों को नहीं मिला नीलामी से भी फायदा

बैंक ने कई नोटिस भेजे, लेकिन निर्धारित समय पर निर्धारित रकम जमा न होने पर बैंक ने लोन की सिक्योरिटी के लिए बंधक डिपॉजिट जब्त कर लिए। सभी डिपॉजिट करीब 650 करोड़ के ही निकले। बैंक अब अपने 750 करोड़ रुपये की वसूली के लिए परेशान है।

बैंक ने इनके बकाये लोन पर अब ब्याज लगाना बंद कर दिया है।बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इंडियन ओवरसीज बैंक का सेंट्रल ऑफिस जल्द ही बकाया कर्ज की वसूली के लिए डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल में केस करेगा।

2017 तक ये था कुल कर्ज बैंक कर्जा

इंडियन ओवरसीज बैंक- 1400 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया- 1395 करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा- 600 करोड़
इलाहाबाद बैंक- 352 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed