फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ringing bell buys freedom 251 at 3600

रिंगिंग बेल्स ने 3600 रुपये में खरीदा 251 वाला फोन

Sun, 06 Mar 2016 03:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 03:38 AM IST
सार

  • रिंगिंग बेल्स ने एडकॉम से 3600 रुपये प्रति फोन की दर से फोन की खरीदारी की
  • मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन बेचने का दावा

विज्ञापन
ringing bell buys freedom 251 at 3600
freedom 251

विस्तार

मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन बेचने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने एडकॉम से 3600 रुपये प्रति फोन की दर से फोन की खरीदारी की थी। इस बात का खुलासा एडकॉम ने किया है। एडुकॉम ने कहा है कि अगर रिंगिंग बेल्स की हरकतों से उनके ब्रांड पर कोई असर पड़ता है तो वह रिंगिंग बेल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


एडकॉम ने कहा है कि उन्होंने 3600 रुपये प्रति यूनिट की दर से रिंगिंग बेल्स को फोन की बिक्री की है। रिंगिंग बेल्स ने अपने 251 रुपये के स्मार्टफोन के लांच के दिन जिस फोन को दिखाया था उस फोन के एडकॉम लिखा हुआ था। एडुकॉम का फोन भारत में पहले से ही 3999 रुपये में मौजूद है। 
विज्ञापन


एडकॉम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी कंपनी अन्य ग्राहकों की तरह ही रिंगिंग बेल्स को अपने फोन की बिक्री की थी, लेकिन उन्हें रिंगिंग बेल्स की तरफ से इसे दोबारा बेचे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एडकॉम का कहना है कि उन्हें रिंगिंग बेल्स की मूल्य नीति भी समझ में नहीं आई क्योंकि एडकॉम की तरफ से रिंगिंग बेल्स को 3600 रुपये में फोन बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंगिंग बेल्स पर संचार मंत्रालय की भी नजर है। रिंगिंग बेल्स ने कहा था कि वह नोएडा व उत्तराखंड में अपना यूनिट लगाएगी जहां फोन का निर्माण किया जाएगा। मात्र 251 रुपये में फोन बेचने की घोषणा के बाद मात्र दो दिनों में 6 करोड़ से अधिक लोगों ने फोन खरीदने के लिए अपना पंजीयन करा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed