फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ril surpasses bp plc to enter into top six oil producing companies

विश्व की टॉप छह तेल उत्पादक कंपनियों के क्लब में शामिल हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज

Wed, 20 Nov 2019 01:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 20 Nov 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
ril surpasses bp plc to enter into top six oil producing companies

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड विश्व की टॉप छह तेल उत्पादक कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है। कंपनी ने बीपी पीएलसी को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को ही 9.50 लाख करोड़ रुपये (13300 करोड़ डॉलर) के पार चली गई थी। 

विज्ञापन


बीपी पीएलसी का बाजार पूंजीकरण 13200 करोड़ डॉलर के करीब है। रिलायंस के शेयरों में लगभग तीन गुना ज्यादा का इजाफा सेंसेक्स के मुुकाबले देखने को मिला है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में आम वार्षिक सभा (एजीएम) में घोषणा की थी, कि वो अगले 18 महीनों में अपनी देनदारी को शून्य कर देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह कंपनियां हैं टॉप-6 में शामिल

ब्लूमबर्ग के अनुसार एक्सॉन मोबिल कॉर्प पहले स्थान पर है। जबकि सउदी अरामको दूसरे स्थान पर मौजूद है। अरामको अपना आईपीओ भी लाने वाली है, जिसको विश्व का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। 

सऊदी अरामको को बेचेगी हिस्सेदारी

कंपनी अपनी कुछ हिस्सेदारी को सऊदी अरामको को बेचने जा रही है। शेयरों में बढ़ोतरी से मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में भी इजाफा देखने को मिला और वो एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। 

जल्द बनेगी पहली 200 अरब डॉलर की कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अपने न्यू कॉमर्स उपक्रम और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कारोबार के दम पर 24 महीनों में 200 अरब डॉलर (14 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा बाजार पूंजी वाली कंपनी बन सकती है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने एक रिपोर्ट में यह बात कहीथी।

ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि आरआईएल को एमपीओएस (मोबाइल प्वाइंट ऑफ सेल) की पेशकश के द्वारा असंगठित खुदरा बाजार में किराना कारोबारियों को मजबूत बनाने, माइक्रोसॉफ्ट के साथ एसएमई एंटरप्राइजेज क्षेत्र में प्रवेश, जियो के फाइबर ब्रॉडबैंड कारोबार और विज्ञापन जैसी डिजिटल पहलों का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed