{"_id":"3b6e4d57a26090762d97d658dbca657c","slug":"ril-bp-slap-arbitration-notice-on-govt-for-gas-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस-बीपी-निको ने सरकार को भेजा आबिट्रेशन नोटिस ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस-बीपी-निको ने सरकार को भेजा आबिट्रेशन नोटिस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी साझेदार कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) व निको रिसोर्सेज ने नई गैस कीमतों को लागू करने की मंजूरी में देरी को लेकर केंद्र सरकार को मध्यस्थता नोटिस (आबिट्रेशन नोटिस) भेजा है।
विज्ञापन
तीनों कंपनियों द्वारा 9 मई को जारी सरकार को भेजे गए प्री आबिट्रेशन नोटिस में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2014 से गैस की गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लागू करने में सरकार की नाकामी के चलते वह अपनी गैस परियोजना में इस साल करीब 240 अरब रुपये (4 अरब डॉलर) का निवेश नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
हालांकि मामले से जुड़े सरकार पक्ष के सूत्रों का बताना है कि तीनों कंपनियों की ओर से सरकार को भेजा गया यह नोटिस अधूरा है, क्योंकि कंपनियों ने इसमें मामले की मध्यस्थता के लिए अपने मध्यस्थ के नाम का उल्लेख नहीं किया है, जो कि प्रोडक्शन शेयरिंग कांट्रेक्ट (पीएससी) के तहत जरूरी है।
विज्ञापन
हालांकि 17 जून को तीनों कंपनियों की ओर से भेजे गए नोटिस में लंदन के सर डेविड स्टील का नाम मध्यस्थ के रूप में दिया गया है।