राजीव सूरी को नोकिया की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जन्मे राजीव सूरी नोकिया की कमान
इससे पहले सूरी नोकिया समूह की नेटवर्क उपकरण बनाने वाली इकाई नोकिया सोल्यूशंस एंड नेटवर्क्स के प्रमुख थे। सूरी स्टीफन एलॉप की जगह लेंगे, जो माइक्रोसॉफ्ट में कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट (डिवाइसेंस ग्रुप) के पद पर लौट गए हैं।
नोकिया ने अपना हैंडसेट कारोबार 7.2 अरब डॉलर में सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया है। इसके अलावा, अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाल रहे रिस्तो सिलास्मा 1 मई से नोकिया के निदेशक मंडल के चेयरमैन की भूमिका पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।
सिलास्मा का कहना है कि कंपनी बोर्ड को भरोसा है कि राजीव कंपनी को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति हैं। उन्होंने रणनीतिक स्पष्टता लाने की क्षमता, इनोवेशन एवं ग्रोथ, अनुशासित कार्यान्वयन आदि में अपनी क्षमता प्रदर्शित की है
इस
नियुक्ति की घोषणा के बाद राजीव सूरी ने कहा है कि तकनीकी परिवर्तन के इस
दौर में नोकिया नए अवसरों का लाभ उठाने में पूरी तरह सक्षम है। क्योंकि
उसके पास लोगों को अपने साथ जोड़ने का गहरा अनुभव है। साथ ही उसके तीन
मजबूत कारोबार हैं। मैं नोकिया की पूरी टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर
बहुत रोमांचित हूं।
माइक्रोसॉफ्ट के
नव-नियुक्त सीईओ सत्या नडेला की तरह सूरी भी मंगलूर यूनिवर्सिटी से
ग्रेजुएट हैं। वह अब वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीयों
की उस जमात में शामिल हो गए हैं, जिनमें पेप्सिको की चेयरमैन इंदिरा नूयी,
रेकिट बेकिंजर के मुख्य कार्यकारी राकेश कपूर, मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट
एवं सीईओ अजय बंग और ड्यूश बैंक के अंशु जैन शामिल है।
कौन हैं राजीव सूरी
राजीव सूरी अक्तूबर 2009 से नोकिया सोल्यूशंस एंड नेटवर्क्स (एनएसएन) के सीईओ हैं। इससे पहले वे नोकिया सर्विस डिविजन के भी प्रमुख रह चुके हैं।राजीव ऐसे टॉप कॉरपोरेट्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके पास एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री नहीं है। 1967 में भारत में जन्मे सूरी ने मंगलोर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। राजीव का ज्यादातर समय कुवैत में गुजरा है।
इस समय वह एस्पो, फिनलैंड में रह रहे हैं। सूरी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 23 साल से ज्यादा समय तक काम करने का अनुभव है और वह पश्चिम एशिया, एशिया, अफ्रीका और यूरोप में रहे हैं। सूरी नोकिया से 1995 में जुड़े और 2007 में एनएसएन (एशिया-प्रशांत क्षेत्र) के प्रमुख रहे।