{"_id":"5c21c919bdec225700508ab5","slug":"radiant-group-buys-major-stake-in-max-healthcare","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिएंट हेल्थ ने खरीदी मैक्स में हिस्सेदारी, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी अस्पताल चेन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रेडिएंट हेल्थ ने खरीदी मैक्स में हिस्सेदारी, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी अस्पताल चेन
Tue, 25 Dec 2018 11:37 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स हेल्थकेयर और रेडिएंट लाइफ का विलय होगा, जिसके बाद मैक्स अस्पताल देश का तीसरा सबसे बड़ा अस्पताल चेन बन जाएगा। विश्व की सबसे निवेशक कंपनी केकेआर द्वारा दोनों कंपनियों से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
रेडिएंट लाइफ का स्वास्थ्य सेवा व्यापार मैक्स हेल्थ में विलय होगा। रेडिएंट हेल्थ मैक्स हेल्थ में 49.7 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। इस विलय के बाद कंपनी की कुल वैल्यू 7242 करोड़ रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
केकेआर होगी प्रमुख शेयरहोल्डर
रेडिएंट के प्रमोटर अभय सोई इस कंपनी के चेयरमैन होंगे। वहीं केकेआर इस नई कंपनी में प्रमुख शेयर होल्डर होगी। मैक्स हेल्थकेयर के मौजूदा प्रमोटर और चेयरमैन अनलजीत सिंह इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
कंपनी के पास होंगे 16 अस्पताल
नई कंपनी के पास 16 अस्पताल होंगे। इनमें से ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर में स्थित हैं। बेड संख्या के लिहाज से यह चौथे नंबर पर रहेगी। इसके पास 3,200 बेड होंगे। अभी अपोलो भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन है। देश में इसके 70 अस्पतालों में 10,000 बेड हैं। फोर्टिस दूसरे नंबर पर है।
बाकी बिजनेस की अलग लिस्टिंग कराएगी मैक्स
इस डील के बाद मैक्स इंडिया के पास मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, फार्मेक्स कॉर्पोरेशन, अंतरा सीनियर लिविंग मैक्स यूके और मैक्स स्किल फर्स्ट बिजनेस रह जाएंगे। इनकी अलग लिस्टिंग होगी।
इसमें केकेआर की 51.9 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। मैक्स के प्रमोटर बाद में अपनी 4.99% हिस्सेदारी केकेआर को बेचेंगे।
ऐसी होगी शेयरहोल्डिंग
अन्य--17.9 फीसदी
अनलजीत सिंह-- 7 फीसदी
केकेआर-- 51.9 फीसदी
अभय सोई -- 23.2 फीसदी