फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   psu iti limited post profit after 16 years, share soars by 15 percent on bse

16 साल बाद सुधरी इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की वित्तीय हालत, शेयर 15 फीसदी चढ़ा

Tue, 07 Jan 2020 04:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 07 Jan 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
psu iti limited post profit after 16 years, share soars by 15 percent on bse

कई बड़ी सरकारी कंपनियों की खराब होती वित्तीय हालत के बीच एक कंपनी ने 16 साल के बाद अपनी स्थिति में सुधार किया है। शेयर बाजार में कंपनी का स्टॉक 15 फीसदी चढ़ गया है। सरकारी दूरसंचार उपकरण सेवा प्रदाता कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 168.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। 2018 में कंपनी ने 13.58 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की आय 47 फीसदी बढ़कर के 827.95 करोड़ रुपये हो गई, जोकि 2018 की इसी तिमाही में 563.23 करोड़ रुपये रही थी। 

विज्ञापन

1948 में हुई थी कंपनी की स्थापना

केंद्र सरकार ने 1948 में आईटीआई की स्थापना की थी। यह कंपनी दूरसंचार सेवा से जुड़े उपकरणों का निर्माण करती है। इसमें टेलीफोन एक्सचेंज, लैंडलाइन फोन, दूरभाष टावर सहित सर्वर तक शामिल हैं। अब समय के साथ चलते हुए कंपनी इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित उत्पादों के निर्माण में लगी है। कंपनी के सीएमडी राकेश मोहन अग्रवाल ने कहा कि अभी उनके पास काफी ऑर्डर पड़े हुए हैं, जिनको पूरा करने का इस वित्त वर्ष में लक्ष्य है। 

विज्ञापन


इस तिमाही में कंपनी ने कई सारे कदम उठाए, जिससे परिचालन लागत में कमी और उत्पादन में ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं कंपनी ने कर्मचारियों की आरएंडडी और इनोवेशन पर भी ध्यान दिया है, जिसके लिए इनको ट्रेनिंग भी दी गई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 103.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed