फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   profit of HPCL increased to 70 percent in fourth quarter

चौथी तिमाही में 70 फीसदी बढ़ा सरकारी कंपनी HPCL का मुनाफा

Tue, 21 May 2019 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 May 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
profit of HPCL increased to 70 percent in fourth quarter

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 70 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि इसकी अहम वजह उसके भंडारण में वृद्धि होना और रुपये में सुधार होना है।

विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एमके सुराना ने संवाददाताओं से कहा कि जनवरी-मार्च में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,970 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,748 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी के लाभ में वृद्धि की अहम वजह बिक्री में बढ़ोत्तरी, लॉजिस्टिक्स में सुधार, भंडारण वृद्धि और रुपये का भाव सुधरना है।

सुराना ने कहा कि एचपीसीएल की बिक्री 6.5 फीसदी बढ़कर 1.003 करोड़ टन रही।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल की बिक्री साढ़े आठ फीसदी, डीजल की तीन फीसदी, एलपीजी 12.9 फीसदी और हवाई ईंधन 17 फीसदी बढ़ी है।

जनवरी-मार्च में कंपनी का कारोबार बढ़कर 72,840 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 66,351 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 6,029 करोड़ रुपये जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,357 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने 2018-19 में प्रति शेयर 9.40 रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed