{"_id":"570e0b974f1c1b79314a6abc","slug":"passport-of-mallya-may-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या के खिलाफ कोर्ट जाएगा ईडी, पासपोर्ट भी हो सकता है रद्द","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
माल्या के खिलाफ कोर्ट जाएगा ईडी, पासपोर्ट भी हो सकता है रद्द
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या का पासपोर्ट हो सकता है रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जहां एक ओर अब ईडी कोर्ट जाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर ईडी ने पासपोर्ट ऑफिस से माल्या के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की है, क्योंकि विजय माल्या ईडी के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश भाग गए विजय माल्या तीसरी बार भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने के लिए विजय माल्या ने मई तक का समय मांगा था। माल्या ने कहा कि उन्हें समय दिया जाए जिससे वो निजी तौर पर प्रस्तुत हो सकें। गौरतलब है कि इस मामले में मार्च में प्रवर्तन निदेशालय ने माल्या को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक का है, जिसकी रकम करीब 1600 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
इसके अलावा विजय माल्या पर पंजाब नेशनल बैंक का 800 करोड़ रुपए, आईडीबीआई का 800 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ इंडिया का 650 करोड़ रुपए, यूको बैंक का 320 करोड़ रुपए, कॉर्पोरेशन बैंक का 310 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का 150 करोड़ रुपए, आईओबी का 140 करोड़ रुपए, फेडरल बैंक का 90 करोड़ रुपए, पंजाब और सिंध बैंक का 60 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक का 140 करोड़ रुपए का कर्ज है।