फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ONGC-Oil India, IOC buy shares

ओएनजीसी-ऑयल इंडिया खरीदेंगे आईओसी के शेयर

Wed, 29 Jan 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
ONGC-Oil India, IOC buy shares

सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्रास होल्डिंग के जरिए इंडियन ऑयल कंपनी की 10 फीसदी हिस्सा बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्रास होल्डिंग के जरिए इंडियन ऑयल कंपनी की 10 फीसदी हिस्सा बेचने का फैसला किया है। कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी दूसरी सरकारी कंपनियां ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड खरीदेंगी। आपस में हिस्सेदारी खरीदने के जरिए सरकार करीब 4,800 से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह ने इस संबंध में हिस्सेदारी बेचने के लिए ब्लॉक डील करने का फैसला किया है। फैसले की जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मंत्री वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं को कहा कि इंडियन ऑयल कंपनी की हिस्सेदारी बेचने के लिए ब्लॉक डील की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को कंपनी की हिस्सेदारी अगले हफ्ते बेचने की उम्मीद है। इस संबंध में हिस्सेदारी खरीदने वाली दोनों कंपनियों ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द अपनाई जाएगी। सरकार ने ब्लॉक डील करने का फैसला इंडियन ऑयल द्वारा विनिवेश प्रक्रिया को बाजार के जरिए करने के विरोध के बाद किया है। कंपनी मौजूदा माहौल में सामान्य विनिवेश के तरीके जरिए पूंजी जुटाने का समर्थन नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed