{"_id":"b96ee6a6f0bb0e05ee35fba18e1ee4d1","slug":"oldest-engineering-company-closed-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी बंद","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
देश की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी बंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 May 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी उपकरण बनाने वाली देश की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी इया समूह की जेसप एंड कंपनी ने अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की है।
विज्ञापन
भारी उपकरण बनाने वाली देश की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी इया समूह की जेसप एंड कंपनी ने अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की है।
रेलवे वैगन, रोड रोलर, भारी क्रेनें और हैवी लोड हाइड्रोलिक्स जैसे उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी में बंदी के चलते करीब 600 कर्मचारियों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में जेसोर रोड स्थित जेसप की स्थापना 1788 में ब्रीन एंड कंपनी के नाम से हुई थी।
1820 में जेसप बंधुओं द्वारा अधिग्रहण के बाद इसका नाम जेसप एंड कंपनी हो गया। कंपनी की माली हालत पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही थी और इसीलिए सरकार ने वर्ष 2003 में इसे डनलप इंडिया और फाल्कन टायर्स जैसी कंपनियों के समूह इया समूह को बेच दिया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद कंपनी के हालात नहीं सुधरे। पिछले कुछ महीने से यहां कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह जब कर्मचारी काम पर पहुंचे, तो कंपनी का गेट बंद था और अनिश्चितकालीन बंदी का नोटिस चिपका हुआ था।
विज्ञापन
बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी बंद कर देने से कर्मचारियों में बेहद गुस्सा और नाराजगी है। उन्होंने जेसोर रोड पर हंगामा कर वहां जाम लगा दिया। बाद में पुलिस की मदद से जाम हटाया गया। प्रबंधन द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से लगभग 600 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।