फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE to remove Jet Airways from daily trading from 28 june

28 जून से जेट एयरवेज के शेयर की ट्रेडिंग पर पाबंदी

Thu, 13 Jun 2019 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Jun 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
NSE to remove Jet Airways from daily trading from 28 june

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी तौर पर अप्रैल में ही बंद हो गया था। लाइवमिंट की एक खबर के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज जेट एयरवेज के शेयरों की ट्रेडिंग पर 28 जून से पाबंदी लगा देगा। जेट के कर्जदाता कंपनी के लिए नया खरीदार ढूंढ रहे हैं। 

विज्ञापन

जवाब देने में नाकाम रही जेट

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा है कि कंपनी अपने बारे में विभिन्न अफवाहों का जवाब देने में नाकाम रही है। जेट का जवाब स्पष्ट और संतोषजनक नहीं था। यह फैसला एक्सचेंजों ने संयुक्त रूप से लिया है और यह 28 जून से प्रभावी हो जाएगा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, एनएसई ने यह भी कहा कि कंपनी मार्च 2019 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों पर विचार करने और उसे मंजूरी देने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट के शेयर में भारी गिरावट

जेट एयरवेज के शेयरों की ट्रेडिंग पर पाबंदी की खबर के बाद गुरुवार जेट के शेयर में भारी गिरावट आई। 99.40 के स्तर पर खुलने के बाद जेट के शेयर में 19.55 अंक यानी 17.72 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद जेट के एक शेयर का दाम 90.75 के स्तर पर पहुंचा। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1045.10 करोड़ रुपये के स्तर पर है।  

कंपनी पर 8000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज

दरअसल 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी पर आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और बैंकों ने 400 करोड़ रुपये का इमर्जेंसी फंड देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कंपनी के सामने 'शटरडाउन' के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा था।

चार महीनों में डूबी कंपनी

जेट एयरवेज के पास दिसंबर 2018 तक 124 विमान थे। इस साल जनवरी से जेट का संकट गहराने लगा था। महज चार महीने में विमानों की संख्या घटकर पांच रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed