{"_id":"5ef6c92bb6bf8f4e706f1c63","slug":"net-profit-of-glenmark-pharma-up-36-percent-to-rs-220-crore-in-march-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद बढ़ा ग्लेनमार्क फार्मा का शुद्ध लाभ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तिमाही नतीजे: चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद बढ़ा ग्लेनमार्क फार्मा का शुद्ध लाभ
Sat, 27 Jun 2020 09:50 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
ग्लेनमार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को 31 मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में 220.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही के 161.66 करोड़ रुपये की तुलना में 36.28 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान उसका एकीकृत राजस्व 7.96 प्रतिशत बढ़कर 2,767.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह साल भर पहले की इसी तिमाही में 2,563.47 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष के आधार पर 2019-20 में कंपनी को 2018-19 के 924.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 775.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।
विज्ञापन
चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वृद्धि बरकरार
इस दौरान कंपनी का राजस्व भी 9,865.46 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 10,640.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, 'कोविड-19 महामारी और वैश्विक बाजारों में जेनरिक दवा के चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद चौथी तिमाही में हमारी वृद्धि की रफ्तार बरकरार रही।'
विज्ञापन
शेयरधारकों को लाभांश देने की सिफारिश
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपने शेयरधारकों को एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 2.50 रुपये यानी 250 प्रतिशत लाभांश देने की सिफारिश की है।