{"_id":"5d820c778ebc3e93ae3f2f1b","slug":"mukesh-ambani-raises-stake-in-reliance-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बढ़ाई रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक हिस्सेदारी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बढ़ाई रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक हिस्सेदारी
Wed, 18 Sep 2019 04:31 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 18 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक हिस्सेदारी 2.71 फीसदी बढ़ाकर 48.87 फीसदी कर ली है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
किया 17.18 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण
प्रवर्तक समूह की कंपनी पेट्रोलियम ट्रस्ट के नियंत्रण वाली रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने 13 सितंबर को रिलायंस में 2.71 फीसदी हिस्सेदारी यानी 17.18 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण किया।
विज्ञापन
30 जून 2019 तक इतनी थी अंबानी की हिस्सेदारी
देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी में अंबानी और उनकी निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 30 जून 2019 तक 47.29 फीसदी थी। 30 जून तक विदेशी संस्थागत निवेशकों की कंपनी में हिस्सेदारी 24.4 फीसदी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास 4.56 फीसदी और बीमा कंपनियों के पास 7.1 फीसदी हिस्सेदारी थी। शेष हिस्सेदारी जनता के पास थी।
विज्ञापन