फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   moon mission NASA selected Elon Musk SpaceX to build spacecraft that would land astronauts on the moon

मून मिशन: एलन मस्क का NASA के साथ करार, जेफ बेजोस को लगा झटका

Sat, 17 Apr 2021 04:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 17 Apr 2021 04:12 PM IST
सार

स्पेसएक्स के मालिक और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मून मिशन के लिए 2.89 अरब डॉलर का करार किया है। 

विज्ञापन
moon mission NASA selected Elon Musk SpaceX to build spacecraft that would land astronauts on the moon
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

स्पेसएक्स के मालिक और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मून मिशन के लिए 2.89 अरब डॉलर का करार किया है। इसके तहत मस्क 50 सालों बाद पहली बार नासा के अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा की सतह पर ले जाने के लिए अंतरिक्षयान स्टारशिप बनाएंगे। अपने अंर्तेमिस मिशन के लिए नासा बड़े पैमाने पर ठेका एलन मस्क की कंपनी को दे रही है। 

विज्ञापन


जेफ बेजोस को लगा झटका 
इस समझौते से एलन मस्क को तो निश्चित रूप से फायदा होगा, लेकिन अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को इससे बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन भी इस समझौते के लिए प्रयास कर रही थी। बेजोस ने लॉकहीड मार्टिन और नार्थरोप ग्रुम्मन के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय टीम बनाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने फैसला किया है कि साल 2024 में जाने वाले मिशन का हिस्सा अश्वेत शख्स हो। अंर्तेमिस मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों के पहले काडर का एलान दिसंबर में कर दिया गया था। अब अंर्तेमिस III के लिए दो क्रू सदस्यों की घोषणा की जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क का मंगल ग्रह तक जाने का सपना
एलन मस्क के इस अंतरिक्षयान का नाम स्टारशिप है। इस यान के जरिए एलन मस्क मंगल ग्रह तक जाने का सपना भी देख रहे हैं। एलन मस्क चाहते हैं कि मंगल ग्रह पर शहर बस सके। अमेरिकी स्पेस एजेंसी का अंर्तेमिस मिशन चांद पर पहली महिला को भेजकर इतिहास रचने वाले हैं। कंपनी पहली बार किसी अश्वेत शख्स को भी भेजने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें: खुशखबर: कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को सरकार देगी 'आपात ऋण', ऐसे उठा सकते हैं लाभ

यह भी पढ़ें: काम की खबर: जल्द निपटाएं जरूरी लेनदेन, आज रात 12 बजे से 14 घंटों के लिए नहीं मिलेगी RTGS की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed