फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   modernization of khadi store scheme

'बापू' की खादी नहीं हो पाएगी हाइटेक?

Fri, 04 Apr 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
modernization of khadi store scheme

एशियाई विकास बैंक की मदद से देश में स्थित खादी स्टोर के आधुनिकीकरण का मामला अटक गया है। कंपनियों के फीके रिस्पांस और चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए अब स्टोर के लिए टेंडर नई सरकार के समय ही आने की संभावना है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का एशियाई विकास बैंक के साथ 15 करोड़ रुपये डॉलर का समझौता खादी रिफार्म के लिए किया गया है। इसी के तहत देश भर में खादी ग्रामोद्योग आयोग के स्टोर को पीपीपी मॉडल में निजी कंपनियों को सौंपना है।
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार खादी रिफार्म के तहत स्टोर्स के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया अब चुनाव के बाद ही हो सकेगी। इसके लिए अभी टेंडर नहीं निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में टेंडर आदि की जो भी प्रक्रिया अपनाई जानी है, वह अब चुनाव बाद ही होगा। हालांकि, रिफार्म पैकेज के अंतर्गत दूसरे काम किए जा रहे हैं।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शुरू में 20 स्टोर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत चलाने की योजना थी। लेकिन पहले चरण में निकाले गए टेंडर में कंपनियों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। जिसे देखते हुए अब शुरू में दो से तीन स्टोर के लिए ही टेंडर निकाले जाएंगे।

साथ ही दिल्ली और मुंबई स्थित खादी भवन को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इसके पहले पहले तकनीकी बोली के तहत शॉपर स्टॉप, फैब इंडिया सहित तीन कंपनियों का चयन किया गया था। पर इसके बाद की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी।


पीपीपी मॉडल के तहत खादी संस्थानों को नए रूप में तैयार करना है। इसके लिए एक नई कंपनी बनेगी, जिसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी निजी कंपनी की जबकि 49 फीसदी हिस्सेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed