Microsoft, Uber दे रही हैं 1.40 करोड़ का पैकेज, इन लोगों को मिलेगा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप सालाना 1.40 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज चाहते हैं और अमेरिका में जॉब करना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो इसके लिए आपको देश भर में मौजूद किसी भी आईआईटी का फाइनल ईयर का स्टूडेंट होना चाहिए। विश्व की प्रसिद्ध कंपनियां जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट और उबर आज से देश भर के सभी प्रमुख आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट शुरू करने जा रही है।
माइक्रोसॉफ्ट के पैकेज में यह है शामिल
माइक्रोसॉफ्ट के पैकेज में सालाना 1.39 करोड़ (214600 डॉलर) की सैलरी है। यह पैकेज उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो कंपनी के अमेरिका में रेडमंड स्थित हेडक्वार्टर में काम करेंगे। इस पैकेज में 108000 डॉलर बेस सैलरी, 21600 डॉलर पर्फोमेंस बोनस, 15000 डॉलर ज्वाइन करने का बोनस और 70 हजार डॉलर का स्टॉक ऑप्शन मिलेगा।
उबर का ये है पैकेज
कैब एग्रीगेटर कंपनी उबर टेक्नोलॉजी भी छात्रों को 99.87 लाख रुपये (1.55 लाख डॉलर) का सैलरी पैकेज ऑफर करने जा रही है। इस पैकेज में 110000 डॉलर बेस सैलरी और बाकी पैसा बोनस व स्टॉक ऑप्शन का शामिल है। अगर दोनों कंपनियों की तुलना की जाए तो फिर माइक्रोसॉफ्ट का पैकेज सबसे ज्यादा है।
इन आईआईटी के छात्रों को मिलेगी प्रमुखता
दोनों कंपनियां जिन आईआईटी के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में प्रमुखता देंगी उनमें कानपुर, बॉम्बे, मद्रास, बीएचयू और रुड़की शामिल हैं। उबर जिन आईआईटी में जाकर के कैंपस प्लेसमेंट करेगी उनमें दिल्ली, मद्रास, खड़गपुर, रुड़की, गुवाहाटी, बीएचयू, बॉम्बे और कानपुर शामिल है।
सैमसंग और अन्य कंपनियां दे रही हैं ये ऑफर
इलेक्ट्रोनिक्स की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग अपने दक्षिण कोरिया में स्थित हेडक्वार्टर के लिए 96.8 लाख का पैकेज ऑफर कर रही है। इसके अलावा अमेरिका की एक और क्लाउड डाटा मैनेजमेंट कंपनी रबरिक 74 लाख रुपये का पैकेज दे रही है।