फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Microsoft july september profit 2019 increase

तिमाही नतीजे: सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ा माइक्रोसॉफ्ट का मुनाफा

Thu, 24 Oct 2019 02:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Microsoft july september profit 2019 increase

चालू वित्त वर्ष (2019-20) में जुलाई से सितंबर में टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) का मुनाफा बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 75,970 करोड़ रुपये यानी 10.7 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन

14 फीसदी बढ़ कंपनी का रेवेन्यू

बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट ने नतीजे जारी किए थे, जिसके मुताबिक, जुलाई से सितंबर में कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। माइक्रोसॉफ्ट का रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 2.35 लाख करोड़ रुपये यानी 33.1 अरब डॉलर रहा। माइक्रोसॉफ्ट का वित्त वर्ष जुलाई से जून तक होता है।

विज्ञापन

एज्योर डिविजन की रेवेन्यू ग्रोथ 59 फीसदी

सबसे बड़े रेवेन्यू सेगमेंट इंटेलीजेंट क्लाउड में शामिल एज्योर डिविजन की रेवेन्यू ग्रोथ 59 फीसदी रही। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 63 फीसदी थी। क्लाउड सर्विसेज में कुल रेवेन्यू 82,360 करोड़ रुपये यानी 11.6 अरब डॉलर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयरधारकों को लौटाए इतने पैसे

डिविडेंड और बायबैक के जरिए कंपनी ने सितंबर तिमाही में शेयरधारकों को 24,490 करोड़ रुपये यानी 7.9 अरब डॉलर लौटाए। इससे पिछले साल जुलाई से सितंबर की तुलना में यह 28 फीसदी ज्यादा है। इस संदर्भ में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने के लिए पूरे तकनीकी सेगमेंट में इनोवेशन को बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed