फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   mallya brand kingfisher attracted no bidders

माल्या के किंगफिशर ब्रांड की नीलामी, कोई खरीदने नहीं आया आगे

Sat, 30 Apr 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
mallya brand kingfisher attracted no bidders
नीलामी में नहीं लगी एक भी बोली

विज्ञापन

किंगफिशर के ब्रांड और ट्रेडमार्क की नीलामी में बैंकों को भारी निराशा हाथ लगी है। इन्हें खरीदने के लिए एक भी व्यक्ति सामने नहीं आया है। इनकी कीमत 366.70 करोड़ रुपए रखी गई थी। बैंकों ने ये ऑनलाइन नीलामी शनिवार को अपने बकाया लोन की रिकवरी करने के लिए रखी थी, लेकिन कोई भी इन्हें खरीदने आगे नहीं बढ़ा।

भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह द्वारा माल्या से पैसों की रिकवरी करने का यह दूसरा प्रयास है जो फेल हुआ है। इससे पहले किंगफिशर हाउस की नीलामी रखी गई थी, जिसे खरीदने के लिए एक भी व्यक्ति आगे नहीं आया था। यह नीलामी सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और एक घंटे तक चली।
विज्ञापन


ब्रांड और ट्रेडमार्क की नीलामी के लिए रखी गई 366.70 करोड़ रुपए की कीमत उस कीमत का महज दसवां हिस्सा है, जिसे कर्ज लेने के लिए गिरवी रखा गया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि बैंकों की तरफ से ट्रेडमार्क की जो कीमत रखी गई थी वो बहुत अधिक थी, जिसके चलते किसी ने भी इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि विजय माल्या पर बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक का है, जिसकी रकम करीब 1600 करोड़ रुपए है।


इसके अलावा विजय माल्या पर पंजाब नेशनल बैंक का 800 करोड़ रुपए, आईडीबीआई का 800 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ इंडिया का 650 करोड़ रुपए, यूको बैंक का 320 करोड़ रुपए, कॉर्पोरेशन बैंक का 310 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का 150 करोड़ रुपए, आईओबी का 140 करोड़ रुपए, फेडरल बैंक का 90 करोड़ रुपए, पंजाब और सिंध बैंक का 60 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक का 140 करोड़ रुपए का कर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed