{"_id":"5f2e5a2f38ce2c395a6d4c2a","slug":"loan-restructuring-will-reduce-companies-cash-pressure-says-according-to-crisil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज पुनर्गठन से कम होगा कंपनियों का नकदी दबाव: क्रिसिल रेटिंग्स","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कर्ज पुनर्गठन से कम होगा कंपनियों का नकदी दबाव: क्रिसिल रेटिंग्स
Sat, 08 Aug 2020 01:24 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी की वजह से दबाव झेल रही कंपनियों को कॉरपोरेट ऋण के एकमुश्त पुनर्गठन से राहत मिलेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे कंपनियों का नकदी या तरलता दबाव कम हो सकेगा।
विज्ञापन
कम होगा कंपनियों का नकदी दबाव
रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बैंकों को कॉरपोरेट और व्यक्तिगत ऋण के एकबारगी पुनर्गठन की अनुमति दी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को एकबारगी ऋण पुनर्गठन की अनुमति दिए जाने से कोविड-19 की वजह से प्रभावित कंपनियों का नकदी दबाव कम हो सकेगा।'
विज्ञापन
नकदी की बचत करेंगी कंपनियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक मंदी के बीच मांग कमजोर बनी हुई है। ऐसे में कई कंपनियां इस अवसर का लाभ उठाकर अपने ऋण पुनर्गठन करेंगी और नकदी की बचत करेंगी। ऋण पुनर्गठन की सुविधा उन कंपनियों को मिलेगी जो इस महामारी की वजह से दबाव में हैं और उनका ऋण खाता मानक बना हुआ है और एक मार्च 2020 तक उनका किसी ऋण देने वाले संस्थान से भुगतान चूक या डिफॉल्ट 30 दिन से अधिक नहीं था।
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वह अपनी क्रेडिट रेटिंग में ऋण पुनर्गठन के प्रभाव को भी आधार बनाएगी। उसकी रेटिंग कार्रवाई ऋण पुनर्गठन के समय और शर्तों पर निर्भर करेगी।