फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Law firm giving clean chit to Chanda Kochhar withdrew the report

चंदा कोचर को क्लीन चिट देने वाली लॉ फर्म ने रिपोर्ट वापस ली 

Wed, 24 Oct 2018 05:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
Law firm giving clean chit to Chanda Kochhar withdrew the report
चंदा कोचर

लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को भाई-भतीजावाद और हितों के टकराव पर क्लीन चिट देने वाली अपनी रिपोर्ट को वापस ले लिया है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए बैंक के तत्कालीन चेयरमैन एमके शर्मा ने कोचर पर पूरा भरोसा जताते हुए उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को कहा कि 2016 में कोचर पर हितों के टकराव के आरोप लगने के बाद लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास ने जांच रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट दी थी। दो साल बाद जब कोचर पर दोबारा इसी तरह के आरोप लगे तो बैंक ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोप खारिज कर दिए। इसके बारे में जब लॉ फर्म से संपर्क किया गया तो उन्होंने रिपोर्ट की वैधता को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बैंक ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज बीएन श्रीकृष्णा के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई। गौरतलब है कि वीडियोकॉन को दिए गए लोन में हितों के टकराव के आरोपों के बाद चार अक्तूबर को चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed