फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jet airways workers can get job in these companies

जल्द खत्म हो सकती है जेट एयरवेज के कर्मचारियों की दिक्कतें, इन कंपनियों में मिल सकती है नौकरी

Thu, 02 May 2019 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 May 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Jet airways workers can get job in these companies

अस्थाई तौर पर बंद हो चुकी जेट एयरवेज के कर्मचारियों की दिक्कत जल्द खत्म हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज 15 कंपनियों से बात कर रही है कि उसके कर्मचारियों को नौकरी दी जाए। 

विज्ञापन

मुसीबत में 20,000 कर्मचारी

हाल ही में जेट एयरवेज के तीन अधिकारियों ने कंपनी से इस्तीफा भी दे दिया था। बंद हो चुकी जेट एयरवेज के करीब 20,000 कर्मचारियों को आज कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को जनवरी माह से ही वेतन नहीं मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं थे। 

विज्ञापन

जेट ने इन कंपनियों से की बात

रिपोर्ट के अनुसार जेट के एक वरिष्ठ अधिकारी राहुल तनेजा अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से और ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए बात कर रहे हैं। तनेजा ने विस्तारा एयरलाइंस, स्पाइसजेट और अमेजन कंपनी से बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jet airways workers can get job in these companies

इन कंपनियों ने की थी मदद

हाल ही में स्पाइसजेट और विस्तारा ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। विस्तारा ने जेट के 550 कर्मियों को नौकरी पर रखा था, इनमें से 100 पायलट हैं। वहीं जेट एयरवेज ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम सुविधा को बंद कर दिया है। इसके अलावा विस्तारा और एयर एशिया जल्द ही जेट एयरवेज के खड़े हो चुके विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर लेगी। 

केबिन क्रू को किया शामिल

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर विस्तारा ने जेट एयरवेज के 450 केबिन क्रू स्टाफ को अपने यहां पर नौकरी दी है। फिलहाल एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गो एयर कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एयर एशिया जेट एयरवेज के बोइंग 737 को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। 

मेडिक्लेम सुविधा को किया बंद

भारी नकदी संकट से डूबने की कगार पर पहुंची निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने 20,000 से अधिक कर्मचारियों की अब मेडिक्लेम सुविधा भी बंद कर दी है। एयरलाइन ने कर्मचारियों से कहा है कि वह समूह मेडिक्लेम पॉलिसी का प्रीमियम भरने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed