{"_id":"acf6972186488c135491cc226ce83a3c","slug":"infosys-will-lay-off-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस करेगा कर्मचारियों की छंटनी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इंफोसिस करेगा कर्मचारियों की छंटनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस जल्द ही अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। इसको लेकर नारायण मूर्ति ने एक बयान जारी किया है।
विज्ञापन
देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस संभवत: उन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है जो मोटी पगार लेने के बावजूद परिणाम नहीं देते।
करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि मोटी पगार पर नियुक्त किए गए उन कर्मचारियों से कंपनी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है जो परिणाम नहीं देते।
कंपनी के प्रदर्शन में सुधार के लिए रिटायरमेंट के बाद पिछले साल फिर से सक्रिय रूप से कंपनी से जुड़े मूर्ति ने कहा कि उनका एक मुख्य काम उन लोगों की पहचान करना है जो मोटी पगार लेने के बावजूद हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करते।
विज्ञापन
उन लोगों को या तो ऐसी जगह भेजा जा सकता है जहां वे बेहतर कर सकते हैं या फिर वे अपने लिए कहीं और मौके तलाशें।