{"_id":"5a4dd6ce4f1c1b0b788b65bf","slug":"infosys-new-ceo-salil-parekh-annual-salary-is-rupees-16-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस के नए सीईओ पारेख का सालाना वेतन 16.25 करोड़ रुपये","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इंफोसिस के नए सीईओ पारेख का सालाना वेतन 16.25 करोड़ रुपये
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
सलिल सतीश पारेख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के नए सीईओ सलिल सतीश पारेख को कुल 16.25 करोड़ रुपये तक सैलरी मिलेगी। पीटीआई के मुताबिक कंपनी पारेख को वेतन के तौर पर 6.5 करोड़ रुपये की निश्चित रकम देगी और वित्त वर्ष 2018-19 के आखिर में 9.75 करोड़ रुपये वेरियेबल सैलरी के रूप में देगी।
इंफोसिस बोर्ड की सदस्य अधिकारी किरण मजूमदार शॉ ने पीटीआई को यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि इंफोसिस के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का ने वित्त वर्ष 2017 में 6.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ 78 लाख रुपये कमाए, हालांकि इससे कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति खुश नहीं थे।
विज्ञापन
वहीं विप्रो के सीईओ अबीदाली नीमचवाला को 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 12 करोड़ 68 लाख रुपये से कुछ ज्यादा मिल रहे हैं।
कंपनी की नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमिटी (एनआरसी) में शामिल किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि पारेख को रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स के तौर पर 3.25 करोड़ रुपये भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा, 'उन्हें बतौर वार्षिक प्रदर्शन इक्विटी अनुदान 13 करोड़ रुपये भी मिलेगा।'

सैलरी के अलावा मिलेंगे कई अनुदान
इंफोसिस
शॉ ने बताया कि पारेख को 9.75 करोड़ रुपये का वन टाइम इक्विटी ग्रांट (अनुदान) भी मिलेगा।
स्टॉक मुआवजे के तौर पर मिलने वाली राशि पारेख की कार्य अवधि के दौरान तय अलग-अलग होंगे। पारेख को 5 सालों के लिए नियुक्त किया गया है।
शॉ ने बताया कि पारेख के कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें दिए जाने वाली रकम भी स्पष्ट तौर पर बता दी गई है, अगर वे कंपनी के तय न्यूनतम लक्ष्यों को नहीं हासिल कर पाते हैं।
कंपनी के कहा है कि कंपनी छोड़ने के छह महीनों तक वे किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी में काम नहीं करेंगे।
इंफोसिस ने कहा है कि वे कंपनी छोड़ने के बाद उन ग्राहक कंपनियों के साथ या उनके लिए भी काम नहीं करेंगे जिनको इंफोसिस में नौकरी के आखिरी 12 महीनों के दौरान उन्होंने सेवाएं दी हैं।