फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   infosys going to lay off more than 12k employees in current quarter

कोग्निजेंट के बाद इंफोसिस भी करेगी 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी

Tue, 05 Nov 2019 01:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
infosys going to lay off more than 12k employees in current quarter

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस जल्द ही 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। हाल ही में विश्व की प्रमुख आईटी कंपनी कोग्निजेंट ने भी 13 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की घोषणा की थी। इससे सबसे ज्यादा असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जिनका वेतन बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन

10 फीसदी होगी इस बैंड में छंटनी

कंपनी अपने यहां जेएल6 बैंड में कार्यरत 2200 कर्मचारियों (10 फीसदी) को बाहर करेगी। इस बैंड में ज्यादातर सीनियल लेवल पर कार्यरत कर्मचारी होते हैं। कंपनी के पास मध्यम क्रम में करीब 3092 कर्मचारी जेएल6, जेएल7 और जेएल8 बैंड में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कंपनी जेएल3, जेएल4 और जेएल5 बैंड में कार्यरत दो से पांच फीसदी कर्मचारियों को बाहर करेगी। इस हिसाब से इन बैंड में कार्यरत चार हजार से लेकर के 10 हजार कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। कंपनी इस तिमाही में कुल 12200 कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 सीनियर अधिकारी होंगे बाहर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 50 के करीब है, जिनको असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट के पद पर नियुक्त किया गया था। इन सभी को बाहर किया जाएगा। 



कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जबइतनी ज्यादा संख्या में लोगों को बाहर किया जाएगा। इससे पहले लोग अपनी तरफ से कंपनी से बाहर निकलते थे। पिछली दो तिमाही से कंपनी अपने कई कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है। टेक सर्विस में कार्यरत 18 फीसदी कर्मचारी खुद से और 19.4 फीसदी अलग से निकल चुके है। इसके अलावा जितने भी कर्मचारी बाहर गए हैं, उनको कंपनी ने ऐसा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed