फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Infosys deal with US investment firm Vanguard may be its biggest deal ever

इंफोसिस की अब तक की सबसे बड़ी डील! Vanguard के साथ 1.5 अरब डॉलर में हुआ सौदा

Mon, 20 Jul 2020 02:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Infosys deal with US investment firm Vanguard may be its biggest deal ever
infosys - फोटो : PTI

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी इंफोसिस और अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म वैंगार्ड (Vanguard) के बीच 1.5 अरब डॉलर की डील हुई है। ये इंफोसिस का अब तक का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अमेरिकी निवेश फर्म के साथ अनुबंध 10 वर्षों में होने की उम्मीद है और सौदा मूल्य दो अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ भी सकता है। साल 2018 में इंफोसिस ने वेरिजॉन (Verizon) के साथ एक समझौता किया था जिसकी कीमत 2019 में एक अरब डॉलर तक बढ़ गई थी।
विज्ञापन


कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 1.7 अरब डॉलर के सौदे जीते, लेकिन इंफोसिस ने कहा कि इसमें वैंगार्ड के साथ हुआ सौदा शामिल नहीं था।

भारतीय आईटी प्रमुख सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स, प्रशासन और संबद्ध प्रक्रियाओं सहित वैंगार्ड के व्यवसाय की सहायता करेगा। वैंगार्ड इंफोसिस में एक निवेशक भी है। सौदे की घोषणा के बाद पिछले सप्ताह, इंफोसिस के शेयरों में वृद्धि देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


4233 करोड़ रुपये रहा इंफोसिस का शुद्ध लाभ
इंफोसिस ने पिछले सप्ताह जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 4233 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की कमान तिमाही में यह आंकड़ा 3798 करोड़ रुपये था। समेकित शुद्ध लाभ में 11.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।


परिचालन से राजस्व 1.7 फीसदी बढ़कर 23,665 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तिमाही-दर-तिमाही डॉलर का राजस्व 2.4 फीसदी गिरकर 3,121 मिलियन डॉलर रहा। 

सीईओ सलील पारेख ने दिया बयान
तिमाही के दौरान मुद्रा राजस्व क्रमिक आधार पर दो फीसदी गिर गया। इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ और एमडी सलील पारेख ने कहा कि, 'हमारे Q1 के परिणाम, ग्राहकों की व्यावसायिक प्राथमिकताओं की गहरी समझ के लिए एक स्पष्ट गवाही है। साथ ही यह इस अवधि के दौरान हमारे कर्मचारियों और नेतृत्व के उल्लेखनीय समर्पण को भी प्रदर्शित करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed