फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Indigo systems have been down across the network operations to be impacted

10 घंटे बाद सही हुआ इंडिगो का सर्वर, कंपनी ने जताया यात्रियों से खेद

Mon, 04 Nov 2019 12:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 Nov 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Indigo systems have been down across the network operations to be impacted

निजी एयरलाइंस इंडिगो के सर्वर में सोमवार सुबह 4.30 बजे आई खराबी के चलते देशभर के एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करने को पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एयरलाइंस का पूरा नेटवर्क करीब एक घंटे तक खराब रहा। इसके चलते चेक इन काउंटरों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं हो पाए और एयरपोर्ट पर लंबी लाइन लग गई। 

विज्ञापन

दोपहर को कंपनी ने सिस्टम के ठीक होने का ऐलान कर दिया। हालांकि, यात्रियों से कहा गया कि स्थितियों के सामान्य होने में समय लगेगा, इसलिए वे अपनी फ्लाइट की जानकारी लेते रहें। ऑनलाइन टिकट बुक नहीं होने के बावजूद इंडिगो स्टाफ ने मैन्युअल बुकिंग जारी रखी। इससे इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग गईं

विज्ञापन
देश के घरेलू हवाई यात्री मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 48.2 फीसदी है। एयरलाइंस ने दोपहर करीब 2 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि सुबह हमारे सिस्टम में करीब एक घंटे तक आई खराबी के चलते यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम हमारी उड़ानें और चेक इन सिस्टम पूरी तरह से सामान्य ढंग से काम करने लगे हैं। सुबह करीब 11.30 बजे जारी बयान में एयरलाइंस ने कहा था कि देशभर में हमारे सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके चलते सभी एयरपोर्टों पर हमारा संचालन प्रभावित हुआ है। हम इस खराबी को जल्द से जल्द सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। हम स्थिति से लगातार यात्रियों को अवगत कराते रहेंगे। 

पहले ए320 नियो इंजन में आई थी खराबी

हाल ही में इंडिगो के ए320 नियो इंजन में भी खराबी देखने को मिली था, जिसकी वजह से विमान नियामक डीजीसीए ने विमान को खड़ा करने का आदेश जारी कर दिया था। एक हफ्ते में यह चौथा ऐसा मामला था, जब कंपनी के विमानों के इंजन ने हवा में जाकर काम करना बंद कर दिया था।



विमान की खराबी सही होने तक उसे खड़ा रहने का आदेश जारी किया गया है। 24 से लेकर के 26 अक्तूबर के बीच तीन विमानों में यह शिकायत आई है। 

डीजीसीए दे चुका है इंजन बदलने का आदेश

अक्तूबर अंत में डीजीसीए ने गो एयर और इंडिगो को आदेश देते हुए कहा था कि वो अगले 15 दिनों के अंदर सभी ए320 नियो विमानों में से पीएंडडब्ल्यू इंजन को हटा दे। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed