10 घंटे बाद सही हुआ इंडिगो का सर्वर, कंपनी ने जताया यात्रियों से खेद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी एयरलाइंस इंडिगो के सर्वर में सोमवार सुबह 4.30 बजे आई खराबी के चलते देशभर के एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करने को पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एयरलाइंस का पूरा नेटवर्क करीब एक घंटे तक खराब रहा। इसके चलते चेक इन काउंटरों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं हो पाए और एयरपोर्ट पर लंबी लाइन लग गई।
दोपहर को कंपनी ने सिस्टम के ठीक होने का ऐलान कर दिया। हालांकि, यात्रियों से कहा गया कि स्थितियों के सामान्य होने में समय लगेगा, इसलिए वे अपनी फ्लाइट की जानकारी लेते रहें। ऑनलाइन टिकट बुक नहीं होने के बावजूद इंडिगो स्टाफ ने मैन्युअल बुकिंग जारी रखी। इससे इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग गईं
हम हमारी उड़ानें और चेक इन सिस्टम पूरी तरह से सामान्य ढंग से काम करने लगे हैं। सुबह करीब 11.30 बजे जारी बयान में एयरलाइंस ने कहा था कि देशभर में हमारे सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके चलते सभी एयरपोर्टों पर हमारा संचालन प्रभावित हुआ है। हम इस खराबी को जल्द से जल्द सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। हम स्थिति से लगातार यात्रियों को अवगत कराते रहेंगे।
पहले ए320 नियो इंजन में आई थी खराबी
हाल ही में इंडिगो के ए320 नियो इंजन में भी खराबी देखने को मिली था, जिसकी वजह से विमान नियामक डीजीसीए ने विमान को खड़ा करने का आदेश जारी कर दिया था। एक हफ्ते में यह चौथा ऐसा मामला था, जब कंपनी के विमानों के इंजन ने हवा में जाकर काम करना बंद कर दिया था।
विमान की खराबी सही होने तक उसे खड़ा रहने का आदेश जारी किया गया है। 24 से लेकर के 26 अक्तूबर के बीच तीन विमानों में यह शिकायत आई है।
डीजीसीए दे चुका है इंजन बदलने का आदेश
अक्तूबर अंत में डीजीसीए ने गो एयर और इंडिगो को आदेश देते हुए कहा था कि वो अगले 15 दिनों के अंदर सभी ए320 नियो विमानों में से पीएंडडब्ल्यू इंजन को हटा दे। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।