फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   IndiGo extended a full fee waiver on cancellation and rescheduling for flights to or from Srinagar

श्रीनगर: फ्लाइट रद्द या रिशेड्यूल किए जाने पर यात्रियों को पूरा पैसा लौटाएगी इंडिगो

Fri, 16 Aug 2019 10:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Aug 2019 10:02 PM IST
सार

  • इंडिगो ने हवाई यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है।
  • कंपनी ने श्रीनगर तक जाने वाली या वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानों को रिशेड्यूल किए जाने या रद्द किए जाने पर एलान किया।
  • हाल ही में इंडिगो ने श्रीनगर हवाईअड्डे से रवाना होने वाली उड़ानों के लिए दूरी के हिसाब से किराया तय किया था

विज्ञापन
IndiGo extended a full fee waiver on cancellation and rescheduling for flights to or from Srinagar

विस्तार

जम्मू कश्मीर में वर्तमान हालात के मद्देनजर इंडिगो ने हवाई यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। हाल ही में कंपनी ने श्रीनगर तक जाने वाली या वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानों को रिशेड्यूल किए जाने या रद्द किए जाने पर पूरा किराया लौटाने का फैसला किया था। अब इसकी अंतिम तारीख 23 अगस्त 2019 तक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

 

इन कंपनियों ने भी की थी घोषणा

इससे पहले एयर एशिया ने भी उड़ानों पर एसी ही घोषणा की थी। विस्तारा एयरलाइंस और स्पाइसजेट ने भी श्रीनगर से जुड़ी उड़ानों को रिशेड्यूल या रद्द किए जाने पर पूरा किराया लौटाने का एलान किया था

दूरी के हिसाब से तय किया था हवाई किराया

इससे पहले विमानन कंपनी इंडिगो ने श्रीनगर हवाईअड्डे से रवाना होने वाली उड़ानों के लिए दूरी के हिसाब से किराया तय किया था। यह दूरी आधारित किराया ऐसे समय लागू किया गया था जब जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी खतरे का हवाला देते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को घाटी से निकलने को कहा था।

दरअसल जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस से किराए को नियमित रखने की हिदायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed