{"_id":"5f48c3aa8ebc3e3cf76a4739","slug":"india-china-tensions-alibaba-puts-investment-on-hold-for-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत चीन तनाव: छह महीने तक घरेलू कंपनियों में निवेश नहीं करेगा अलीबाबा समूह","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
भारत चीन तनाव: छह महीने तक घरेलू कंपनियों में निवेश नहीं करेगा अलीबाबा समूह
Fri, 28 Aug 2020 02:13 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
अलीबाबा कंपनी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने कुछ समय के लिए भारत में निवेश को रोक दिया है। भारत में चीनी निवेश पर सेक्युरिटी जांच हो रही है, जिसके बाद अलीबाबा समूह द्वारा छह महीने तक भारतीय कंपनियों में निवेश को लेकर नए सौदे करने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
यानी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, अलीबाबा भारत में नया निवेश नहीं करेगी। इससे भारतीय कंपनियों को झटका लग सकता है। इस संदर्भ में अलीबाबा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। मालूम हो कि इस साल का शुरुआत में अलीबाबा की सहायक कंपनी एंट फाइनेंशियल ने जोमैटो में करीब 1,050 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसके बाद जोमैटो का वैल्यूएशन तीन अरब डॉलर यानी करीब 2,100 करोड़ रुपये आंकई गई।
विज्ञापन
इससे पहले ताइवान ने अलीबाबा समूह से स्थानीय ई-वाणिज्य इकाई ताओबाओ ताइवान में अपनी हिस्सेदारी बेचने को कहा। ताइवान ने आशंका जताते हुए यह आदेश दिया है कि उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी चीन को हस्तातंरित की जा सकती है। ताइवान ने यह आदेश ऐसे समय दिया है, जब चीनी कंपनियों पर अमेरिका और भारत समेत कई देशों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिचबुक के अनुसार, चीनी समूह और उसके सहयोगी अलीबाबा कैपिटल पार्टनर्स और एंट ग्रुप ने 2015 से अब तक भारतीय कंपनियों में करीब दो अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। साथ ही कंपनी ने भारत में अब 1.8 अरब डॉलर की फंडिंग में भागीदारी की है।