फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   icici bank ceo chanda kochar, family has link with videocon since 2001

चंदा कोचर और परिवार के 2001 से हैं विडियोकॉन ग्रुप से संबंध, इस कंपनी में किया है निवेश

Wed, 11 Apr 2018 04:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
icici bank ceo chanda kochar, family has link with videocon since 2001
chanda kochar

आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार के वीडियोकॉन ग्रुप से 2001 से संबंध हैं। बैंक की सीईओ बनने से पहले चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और परिवार के चार अन्य सदस्यों की वेणुगोपाल धूत के साथ एक कंपनी में हिस्सेदारी थी। 

विज्ञापन


2 फीसदी थी कोचर परिवार की हिस्सेदारी
लाइव मिंट के अनुसार, 2001 में क्रेडेंशियल फाइनेंस लिमिटेड नाम की एक छोटी कंपनी में कोचर परिवार का दो फीसदी शेयर था। 1995 में जब यह कंपनी बनी थी, तो कोचर परिवार के तीन सदस्य इस कंपनी के निदेशक पद पर आसीन थे। हालांकि यह नहीं पता चला है कि क्या वीडियोकॉन की तब उस कंपनी में हिस्सेदारी थी या नहीं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा थी वीडियोकॉन की हिस्सेदारी
रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास दायर डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक चंदा कोचर, पति दीपक कोचर और देवर राजीव कोचर की हिस्सेदारी बहुत कम थी। 2001 में वीडियोकॉन 17.74 फीसदी और उसकी सहायक कंपनी जॉय होल्डिंग के पास 0.8 फीसदी के शेयर थे। इसके अलावा महेश चंद्र पुंगलिया के पास भी इतने ही शेयर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2001 से 2013 तक का है डाटा

icici bank ceo chanda kochar, family has link with videocon since 2001

कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के पास केवल 2001 से लेकर के 2013-14 तक का शेयरहोल्डिंग डाटा उपलब्ध है। उस समय कंपनी के पास करीब 27 करोड़ की संपत्ति भी थी। 2009 में चंदा कोचर को आईसीआईसीआई बैंक का सीईओ बनाया गया था। इसके एक साल बाद 2010 में चंदा ने क्रेडेंशियल फाइनेंस में अपने सभी शेयरों को बेच दिया था। लेकिन कोचर परिवार के अन्य सभी सदस्य आज भी इस कंपनी के शेयर होल्डर हैं। 

2013-14 में वीडियोकॉन ने कम की थी हिस्सेदारी
इसके बाद वीडियोकॉन ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 4.88 फीसदी कर दिया था। इसके बाद भी यह कंपनी में सबसे बड़ा शेयर होल्डर है। फिलहाल इस कंपनी में कोई प्रमोटर नहीं है और सभी 90 सदस्य 5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शेयर होल्डर हैं।

1995 से इस कंपनी में दीपक कोचर एमडी और राजीव कोचर एवं इनकी पत्नी इस कंपनी में प्रमुख शेयर होल्डर थे। हालांकि अब यह कंपनी बंद हो गई है और शेयर बाजार से अगस्त 2017 में इसे लिस्टेड कंपनियों की श्रेणी से भी बाहर कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed